{"_id":"6007e2d89bc93972cd16287d","slug":"deepika-padukone-opens-up-about-her-husband-ranveer-singh-said-we-don-t-know-each-other-completely","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पति रणवीर सिंह को लेकर दीपिका ने खोला 8 साल पुराना राज, कहा- मुझे नहीं लगता वो अभी भी मुझे ठीक से जानते हैं....","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पति रणवीर सिंह को लेकर दीपिका ने खोला 8 साल पुराना राज, कहा- मुझे नहीं लगता वो अभी भी मुझे ठीक से जानते हैं....
बॉलीवुड में बहुत कम ही ऐसे कपल देखने को मिलते हैं जिनकी ऑनस्क्रीन केमेस्ट्री और ऑफस्क्रीन केमेस्ट्री दोनों ही बेहद शानदार हो। इस मामले में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का नाम सबसे पहले सामने आता है क्योंकि दर्शक दोनों को जितना पर्दे के सामने देखना पसंद करते हैं उतना ही पर्दे के पीछे भी। रणवीर और दीपिका आज पति-पत्नी हैं, लेकिन उनके प्यार की शुरुआत दोस्ती के साथ हुई थी। रणवीर और दीपिका दोनों एक दूसरे को पिछले 8 सालों से जानते हैं, लेकिन दीपिका की मानें तो वो और रणवीर एक दूसरे को अभी तक अच्छे से नहीं जान पाए हैं।
2 of 5
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि रणवीर और दीपिका की पहली मुलाकात साल 2013 में आई फिल्म 'गोलियां की रास लीला राम-लीला' के दौरान हुई थी। संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में रणवीर राम के किरदार में थे और दीपिका लीला के। फिल्म की जबरदस्त कहानी के साथ-साथ फैंस को रणवीर और दीपिका की केमेस्ट्री भी बहुत पसंद आई थी। इसके बाद लगातार कई हिट फिल्म देने के बाद से इस कपल ने साल 2018 में शादी कर ली थी।
3 of 5
दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह
- फोटो : instagram/ ranveersingh
शादी के बाद से हर कपल को ये ही डर लगता है कि उनके बीच का सस्पेंस या अट्रैक्शन खत्म हो जाएगा, लेकिन दीपिका की मानें तो वो हर दिन रणवीर के बारे में कुछ नया जानती और समझती हैं। इतना ही नहीं उनका भी ये मानना है कि रणवीर भी उन्हें अभी तक अच्छे से नहीं जान पाए हैं। दीपिका ने बताया कि उन्हें रणवीर इसलिए ही पसंद आए कि उन्हें इतने सालों से जानने के बाद भी ऐसा लगता है कि उनके बारे में बहुत कुछ जानना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दीपिका पादुकोण
- फोटो : पीटीआई
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में दीपिका ने कहा कि, 'मेरे और रणवीर के रिश्ते की शुरूआत प्यार नहीं दोस्ती से हुई थी और एक लेवल पर हमने कुछ कनेक्शन फील किया। हालांकि हम दोनों एक दूसरे से बिल्कुल अलग इंसान हैं। मुझे आज भी लगता है कि रणवीर मेरे बारे में सारी बातें नहीं जानते हैं और ना ही मैं उनके बारे में सबकुछ जानती हूं'।
विज्ञापन
5 of 5
रणवीर और दीपिका
इतना ही नहीं दीपिका के अनुसार रणवीर सिर्फ एक बेस्ट हसबैंड ही नहीं बल्कि बेहतरीन एक्टर भी हैं। दीपिका ने कहा कि, 'कई सालों बाद हमें इंडस्ट्री में एक ऐसा एक्टर मिला जो वर्सटाइल है और किसी भी तरह के रोल कर सकता है।मुझे नहीं लगता कि इस जेनरेशन में आज कोई ऐसा एक्टर है जो इस तरह के किरदार निभा सके जैसा किरदार रणवीर निभा लेते हैं'। बता दें कि शादी के बाद से रणवीर और दीपिका फिल्म '83' में साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में दीपिका रणवीर की पत्नी के रोल में ही नजर आएंगी। ये फिल्म इस कपल के लिहाज से और भी खास इसलिए है क्योंकि शादी के बाद ये इनकी साथ में पहली फिल्म है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।