फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फरहान अख्तर ने शेयर किया कश्मीर का गलत नक्शा और छात्रों पर ऋतिक का बयान, पांच खबरें

Thu, 19 Dec 2019 06:45 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 19 Dec 2019 06:45 AM IST
विज्ञापन
Farhan Shared Inaccurate Map Of Kashmir and Hrithik Reacts On Student Protests entertainment news
Bollywood - फोटो : Social Media

बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर ने सोशल मीडिया पर भारत और कश्मीर का गलत नक्शा साझा करने पर बुरी तरह फंस गए हैं। आइपीएस अधिकारी सुनील मित्तल ने उनकी इस गलती पर ना केवल ध्यान दिया बल्कि उनकी इस पोस्ट पर कमेंट भी किया। उन्होंने कमेंट में फरहान अख्तर को ऐसे करना इंडियन पिनल कोड की धारा 121 का उल्लघंन भी बताया है। वहीं भारत और कश्मीर का गलत नक्शा साझा करने पर कई सोशल मीडिया यूजर फरहान अख्तर को ट्रोल भी कर रहे हैं।



कश्मीर का गलत नक्शा शेयर करते ही फरहान अख्तर ट्रोल, मामला बढ़ते ही मांगी माफी

Farhan Shared Inaccurate Map Of Kashmir and Hrithik Reacts On Student Protests entertainment news
Hrithik Roshan - फोटो : Social Media

नागरिकता संशोधन कानून और NRC के मुद्दे पर देशभर में विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। उधर जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्रों की पिटाई के बाद कई लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए हैं। हांलाकि पुलिस भी इस मामले पर अपना तर्क दे रही है। इस बीच बॉलीवुड के गलियारों से भी छात्रों के समर्थन में कई बड़े सितारे आए हैं लेकिन इनमें से कई ने पुलिस को सही ठहराया है। अब इस मामले पर अभिनेता ऋतिक रोशन ने भी ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

नागरिकता कानून: छात्रों पर आया ऋतिक रोशन का बयान, बोले- काफी दुखी हूं और...

Farhan Shared Inaccurate Map Of Kashmir and Hrithik Reacts On Student Protests entertainment news
salman khan - फोटो : Social Media

सलमान खान बॉलीवुड में अपनी दरियादिली के लिए जाने जाते हैं। न जाने कितने लोगों का घर आज सलमान की वजह से चल रहा है। जहां भी मदद करने की बात आती है सबसे पहले भाईजान का हाथ खड़ा होता है। सलमान इन दिनों अपनी फिल्म दबंग 3 की प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल ही में जब उन्हें पता चला कि उनकी फिल्म के सेट पर काम करने वाले लोगों को पैसे नहीं मिले तो सलमान ने उनकी तुरंत मदद की।

स्पॉट ब्वॉय को नहीं मिली थी कई दिनों से दिहाड़ी, पता चलते ही सलमान ने यूं की मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
Farhan Shared Inaccurate Map Of Kashmir and Hrithik Reacts On Student Protests entertainment news
varun dhawan - फोटो : social media

डांसिंग फिल्म 'एबीसीडी' की तीसरी पार्ट 'स्ट्रीट डांसर 3डी' का ट्रेलर आज मुंबई में धमाकेदार इवेंट में लॉन्च हुआ। इस समारोह में वरुण धवन, श्रद्धा कपूर, नोरा फतेही, रेमो डिसूजा, भूषण कुमार समेत फिल्म की पूरी टीम मौजूद रही। देश की सबसे बड़ी हिंदी 3डी डांस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च समारोह में मीडिया की मौजूदगी भी देखने को मिली। इस मौके पर कलाकारों से फिल्म से लेकर तमाम मुद्दों से जुड़े सवाल पूछे गए। इसी बीच देश के मौजूदा हालात पर वरुण धवन से एक के बाद एक ताबड़तोड़ कई सवाल किए गए जिसका उन्होंने बेबाकी से जवाब दिया।

जामिया प्रकरण और निर्भया फैसले पर वरुण का बयान, कहा- 'ये मेरा देश है, मैं किसी से नहीं डरता हूं'

विज्ञापन
Farhan Shared Inaccurate Map Of Kashmir and Hrithik Reacts On Student Protests entertainment news
Payal Rohatgi - फोटो : Social Media

सोशल मीडिया पर गांधी-नेहरू परिवार पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में बुधवार को पायल रोहतगी को जमानत मिल गई। जेल से निकलने के बाद पायल ने कहा कि राजस्थान में स्वतंत्रता एक चुनौती लगती है। उन्होंने कहा कि सेशन कोर्ट के बयान में कहा गया कि 'अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सीमित है।' 

जेल से निकलते ही बोलीं पायल रोहतगी, 'मैं सऊदी अरब या ईरान में नहीं रहती हूं..'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed