फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हेमा मालिनी से शादी करना चाहते थे बॉलीवुड के 3 सुपरस्टार, पसंद आया वो जिनके बच्चे थे चार

Mon, 15 Oct 2018 05:14 PM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला Updated Mon, 15 Oct 2018 05:14 PM IST
विज्ञापन
hema malini birthday special untold love story of hema malini
hema malini

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। आज यानी 16 अक्टूबर को हेमा अपना 70वां जन्मदिन मना रही हैं। हेमा की खूबसूरती और उनकी अदाकारी का तो हर कोई दीवाना है। आज हम उनकी जिंदगी से जुड़े उस किस्से के बारे में बताएंगे जिसमें हेमा को तीन-तीन सितारों ने शादी के लिए प्रपोज किया था, लेकिन आखिरकार हेमा ने चार बच्चों के पिता धर्मेंद्र को अपना जीवनसाथी बनाया।

hema malini birthday special untold love story of hema malini
हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि हेमा मालिनी इतनी खूबसूरत थीं कि उन्हें इस वजह से अपनी पढ़ाई छोड़नी पड़ी थी। हेमा 10वीं क्लास में थीं और उन्हें लगातार फिल्मों के ऑफर आ रहे थे। इस कारण उन्होंने पढ़ाई छोड़ फिल्मों में काम करने का फैसला लिया। इसके चलते हेमा की पढ़ाई सिर्फ 10वीं क्लास तक हो सकी। उनकी खूबसूरती पर उस दौर के कई एक्टर फिदा हो गए थे। हर कोई उन्हें अपनी दुल्हन बनाने का ख्वाब देखने लगा था।

hema malini birthday special untold love story of hema malini
Hema Malini

1974 का वो दौर जब हेमा से सिर्फ धर्मेंद्र ही नहीं बल्कि दो और दिग्गज एक्टर प्यार कर बैठे थे। इन दो सितारों के नाम थे संजीव कुमार और जितेंद्र। संजीव हेमा से मन ही मन प्यार करते थे। लेकिन हेमा का नाम लगातार धर्मेंद्र से जोड़ा जा रहा था। वहीं हेमा के घर वाले दोनों के रिश्ते को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं थे। इसीलिए संजीव ने मौके पर चौका लगाने की सोची।

विज्ञापन
विज्ञापन
hema malini birthday special untold love story of hema malini
hema malini

उन्होंने अपने माता-पिता को हेमा मालिनी के घर शादी का प्रस्ताव लेकर भेज दिया। लेकिन हेमा की मां ने ये कहकर रिश्ता करने से मना कर दिया कि उनकी बेटी की अभी शादी की उम्र नहीं है। इसलिए वो शादी नहीं कर सकती। हेमा के मना करने के बाद भी संजीव ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। उन्होंने अपने दोस्त जितेंद्र को हेमा के घर शादी का प्रस्ताव लेकर भेजा।

विज्ञापन
hema malini birthday special untold love story of hema malini
hema malini

जितेंद्र ने हेमा को समझाया कि संजीव सीधे-सादे हैं, कुंआरे भी हैं, तुम उनसे शादी कर लो। लेकिन हेमा ने जितेंद्र से कहा कि वो संजीव को पसंद तो करती हैं लेकिन शादी नहीं कर सकतीं। इस बार हेमा की ना सुनकर संजीव बेहद दुखी हो गए थे। खबरों की मानें तो इस गम में संजीव शराब पीने लगे। इसके चलते उनकी सेहत भी खराब रहने लगी थी। यहां खास बात ये थी कि अब जितेंद्र का दिल भी हेमा पर आ गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed