{"_id":"5acde1fa4f1c1bbb3d8b4810","slug":"irrfan-khan-film-blackmail-box-office-collection-day-5","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इरफान खान की 'ब्लैकमेल' ने 'बागी2' को दी कड़ी टक्कर, 5 दिन में ही निकाली फिल्म की लागत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इरफान खान की 'ब्लैकमेल' ने 'बागी2' को दी कड़ी टक्कर, 5 दिन में ही निकाली फिल्म की लागत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 12 Apr 2018 06:19 AM IST
विज्ञापन
Irrfan Khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इरफान खान के फैंस के लिए खुशखबरी है।इरफान की 'ब्लैकमेल' फिल्म ने धमाकेदार ओपनिंग के साथ महज 5 दिन में ही अपनी लागत निकालने में कामयाब रही।इस फिल्म ने टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी2' को कड़ी टक्कर देते हुए 14 करोड़ का आंकडा़ पार कर लिया है।कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले दिनों में यह आंकड़ा और भी बढ़ेगा।
Irrfan Khan
इरफान खान बीमारी की वजह से इस फिल्म का प्रमोशन नहीं कर पाए थे।ऐसे में यह आशंका जताई जा रही थी कि इसका असर फिल्म के कलेक्शन पर पड़ सकता है।हालांकि इरफान की 'ब्लैकमेल' ने इन सभी अंदेशों पर पानी फेरते हुए ताबड़तोड़ कमाई की है।
Irrfan Khan
इस फिल्म ने शुक्रवार को 2.81 की, शनिवार को 3.85 करोड़, रविवार को 4.56.करोड़,सोमवार को 1.68 करोड़ और मंगलवार को 1.52 का बिजनेस करने में कामयाब रही।ऐसे में इस फिल्म की कुल कमाई 14.42 करोड़ रुपए रही।हालांकि पहले दिन इस फिल्म की कमाई थोड़ी ढीली जरूर थी लेकिन बाद में इस फिल्म ने जोर पकड़ा और बॉक्स ऑफिस पर मजह 5 दिन में ही लागत निकालने में कामयाब रही।
#Blackमेल Fri 2.81 cr, Sat 3.85 cr, Sun 4.56 cr, Mon 1.68 cr, Tue 1.52 cr. Total: ₹ 14.42 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) April 11, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
Blackmail
ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि 'ब्लैकमेल' फिल्म 20 से 30 करोड़ की कमाई कर सकती है।यह छोटे बजट की फिल्म है ऐसे में बिना ज्यादा प्रमोशन हुए इस फिल्म की कमाई काफी अच्छी रही।इरफान न्यूरो एंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित है। इसका इलाज विदेश में कराने के लिए गए हैं।
विज्ञापन
Blackmail
ब्लैकमेल' फिल्म का बजट महज 14 करोड़ है। इस फिल्म को फिल्म समीक्षकों के अलावा फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं। इसमें मुख्य रूप से इरफान के अलावा कीर्ति कुल्हारी है।फिल्म में इरफान खान पत्नी के प्रेमी को ब्लैकमेल करते हुए नजर आ रहे हैं जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।