फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'केदारनाथ' पर बैन की मांग से लेकर पवन सिंह तक, मनोरंजन जगत की ये हैं 5 बड़ी खबरें

Sun, 11 Nov 2018 08:48 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 11 Nov 2018 08:48 AM IST
विज्ञापन
kedarnath film to pawan singh here top 5 news
kedarnath - फोटो : instagram
विवादों में घिरी 'केदारनाथ'

सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान की डेब्यू फिल्म केदारनाथ रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है। बीजेपी नेता अजेंद्र अजय ने 2013 में उत्तराखंड में आई बाढ़ पर बनी फिल्म 'केदारनाथ' पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि फिल्म हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाती है और लव जिहाद को बढ़ावा देती है। यही नहीं अजेंद्र ने सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी को चिट्ठी लिखी कि यह फिल्म हिंदुओं की भावनाओं का मजाक बनाती है। इससे पहले टीजर लॉन्च के बाद उत्तराखंड में मौजूद केदारनाथ के तीर्थ पुरोहितों ने भी फिल्म का विरोध करते हुए इसे बैन करने की मांग की थी।

पढ़ें: रिलीज हुआ सैफ की बेटी की फिल्म 'केदारनाथ' का टीजर, पहली ही फिल्म में दिए किसिंग सीन
kedarnath film to pawan singh here top 5 news
pawan singh - फोटो : social media

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह पर हमला
भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने हाल ही में छठ के मौके पर एक गाना रिलीज किया। जिसे कुछ ही घंटों में लाखों लोगों ने यूट्यूब पर देख लिया। वहीं अब पवन सिंह पर उपद्रवियों ने हमला कर दिया। बिहार के बक्सर के डुमराव में एक स्टेज शो के दौरान पवन सिंह की गाड़ी और उनकी टीम के दूसरे सदस्यों पर ईंट पत्थरों से हमला किया गया, हालांकि सुरक्षाकर्मियों की वजह से पवन सिंह बाल-बाल बच गए। मामले में पवन सिंह ने कहा, 'विरोधी लाख कोशिश कर लें लेकिन हम अपने दर्शकों के बीच जाना जारी रखेंगे। चंद लोग मुझे अपने रास्ते से हिला नहीं सकते।'

kedarnath film to pawan singh here top 5 news
bigg boss - फोटो : bigg boss
सलमान ने लगाई घरवालों की क्लास
बिग बॉस 12 में एक बार फिर वीकेंड का वार में सलमान खान ने घरवालों की क्लास ली। सलमान ने नॉमिनेट हुए चारों सदस्यों रोमिल, दीपक, सोमी और सुरभि को खुद को नॉमिनेशन से बचाने का मौका दिया। ऐसे में दीपक ने जसलीन. रोमिल ने सृष्टि, सुरभि ने रोहित और सोमी ने शिव को चुना। इसके बाद इन चारों पर आटा, सड़े टमाटर और गोबर डाला गया। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने भी शो में एंट्री ली। प्रीति इस शो पर अपनी नई फिल्म भैय्याजी सुपरहिट का प्रमोशन करती दिखाई दीं। 

पढ़ें: बिग बॉस: गोबर से नहाईं जसलीन, प्रीति जिंटा ने किया बड़ा धमाल, दीपिका बनीं घर की बड़ी गुनहगार  
विज्ञापन
विज्ञापन
kedarnath film to pawan singh here top 5 news
mala sinha - फोटो : file photo

माला सिन्हा का जन्मदिन आज
एक्ट्रेस माला सिन्हा ने बॉलीवुड में कदम रखते ही एक के बाद एक कई हिट फिल्में दीं। हुस्न और एक्टिंग के हुनर से उन्होंने कई सालों तक दर्शकों के दिलों पर राज किया। 11 नवंबर को माला सिन्हा अपना जन्मदिन मना रही हैं। फिल्मों में आने से पहले माला सिन्हा रेडियो के लिए गाती थीं। उन्होंने अपना करियर बंगाली फिल्म जय वैष्णो देवी में बतौर बाल कलाकार के तौर पर की थी। माला सिन्हा की यादगार फिल्मों में अनपढ़, आंखें, गीत, गुमराह, दाग, अपने हुए पराये, नीला आकाश, हरियाली और रास्ता, हिमालय की गोद में और धूल का फूल जैसी फिल्में हैं।

पढ़ें: इस हीरोइन ने अपने बाथरूम में छिपाए थे लाखों रुपए, करियर की शुरुआत में खूब हुई थीं बेइज्जत

विज्ञापन
kedarnath film to pawan singh here top 5 news
thugs of hindostan - फोटो : Instagram
बॉक्स ऑफिस पर 'ठग्स' का बुरा हाल
अमिताभ बच्चन और आमिर खान की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान को निगेटिव रिव्यू मिलने से इसकी कमाई पर असर पड़ा है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने कहा कि फिल्म देखकर ऐसा लग रहा है कि उन्हें ठग लिया गया है। वहीं शाहरुख खान के साथ काम कर चुकीं सुचित्रा कृष्णामूर्ति फिल्म देखने पहुंची। उन्होंने अपने अनुभव शेयर करते हुए लिखा, 'जब मैं फिल्म देखने गई तो मैं खाली पड़े सिनेमाहॉल को देखकर चौंक गई क्योंकि मैंने आज तक कभी अकेले फिल्म नहीं देखी, सच कहूं तो मुझे डर भी लग रहा था।'

पढ़ें: अमिताभ-आमिर की ठग्स...देखने पहुंचीं शाहरुख की को-एक्ट्रेस, सिनेमाहॉल में नहीं मिला एक भी दर्शक
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed