फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Miss Universe 2021: टीवी के मशहूर सीरियल से अभिनय की शुरुआत कर चुकी हैं हरनाज संधू, सामने आया वीडियो

Tue, 14 Dec 2021 03:20 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 14 Dec 2021 03:20 PM IST
विज्ञापन
Miss Universe 2021: Harnaaz Sandhu has made her acting debut with TV serial udariyaan video surfaced on internet
हरनाज संधू - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में देश को 21 साल बाद मिस यूनिवर्स का खिताब दिलाने वालीं हरनाज संधू अपनी जीत के बाद से ही सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। हर ओर हरनाज के चर्चे सुनने को मिल रहे हैं। 70वीं मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम करने वाली 21 वर्षीय हरनाज ने एक बार फिर देश को गौरवांवित होने का मौका दिया है। इसी बीच अब हरनाज कै एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में एक मशहूर टेलीविजन धारावाहिक में अभिनय करती नजर आ रही हैं। 

सामने आया वीडियो रवि दुबे और सरगुन मेहता के टीवी शो 'उड़ारियां' का है। इसमें हरनाज जैस्मीन (ईशा मालवीय) के साथ एक ब्यूटी कॉम्पिटीशन में एक प्रतियोगी की भूमिका निभाती नजर आ रही हैं। इस शो में उन्होंने शॉर्ट कैमियो में रैंप वॉक किया है। 70वीं मिस यूनिवर्स बनीं हरनाज संधू द कपिल शर्मा शो फेम उपासना सिंह द्वारा निर्मित एक पंजाबी फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर अपने अभिनय की शुरुआत कर रही हैं। 

Miss Universe 2021: Harnaaz Sandhu has made her acting debut with TV serial udariyaan video surfaced on internet
हरनाज कौर संधू मिस यूनिवर्स 2021 - फोटो : harnaazsandhu_03/ instagram

वीडियो में हरनाज संधू को पास्ता की रेसिपी शेयर करते हुए देखा जा सकता है। वह कहती हैं, "और रेसिपी है पास्ता उबाले, टमाटर की प्यूरी बनाएं, थोड़ा लहसुन डालें. और, पास्ता तैयार है। और वैसे, जब मैं पास्ता बनाती हूं, तो लोग सिर्फ एक शब्द बोलते हैं - एम्ब्रोसिया।"

Miss Universe 2021: Harnaaz Sandhu has made her acting debut with TV serial udariyaan video surfaced on internet
उड़ारियां  - फोटो : सोशल मीडिया

कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाले टीवी शो उड़ारियां की बात करें तो इसमें प्रियंका चौधरी, अंकित गुप्ता, ईशा मालवीय और करण वी ग्रोवर मुख्य किरदार निभाते नजर आ रहे हैं। इस शो को दर्शकों का लगातार प्यार मिल रहा है। यहीं वजह है कि बीते कई हफ्तो से यह शो लगातार टीआरपी लिस्ट में टॉप में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Miss Universe 2021: Harnaaz Sandhu has made her acting debut with TV serial udariyaan video surfaced on internet
हरनाज संधू - फोटो : सोशल मीडिया

हरनाज ने इजरायल के ईलात में हुए मिस यूनिवर्स 2021 के फिनाले में पराग्वे की नादिया फरेरा और दक्षिण अफ्रीका की लालेला मसवाने को हराकर यह खिताब अपने नाम किया। हरनाज संधू से पहले सिर्फ दो भारतीयों ने ही मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था। साल 1994 में सुष्मिता सेन ने इस ताज को हासिल किया था। वहीं, साल 2000 में लारा दत्ता ने इस ताज पर अपना नाम दर्ज किया था। 

 

 

विज्ञापन
Miss Universe 2021: Harnaaz Sandhu has made her acting debut with TV serial udariyaan video surfaced on internet
Miss Universe 2018

पंजाब के चंडीगढ़ की रहने वाली हरनाज संधू पेशे से एक मॉडल हैं। 21 साल की हरनाज ने मॉडलिंग व कई पेजेंट में जीत हासिल कर चुकी हैं। हरनाज ने साल 2017 में मिस चंड़ीगढ़ का खिताब जीता था। इसके बाद उन्होंने मिस मैक्स इमर्जिंग स्टार इंडिया का खिताब अपने नाम किया। ये दो प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम करने के बाद हरनाज ने मिस इंडिया 2019 में हिस्सा लिया और तब वह टॉप 12 तक पहुंची थीं। इसके अलावा वह इसी साल मिस डीवा यूनिवर्स 2021 का खिताब भी जीत चुकी हैं।

 

 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed