फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुंबई सागा के अटकते ही संजय गुप्ता को आई अपनी पुरानी फिल्म 'रक्षक' की याद, बोले- 'जल्द शुरू होगा काम'

Fri, 18 Sep 2020 12:47 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Fri, 18 Sep 2020 12:47 PM IST
विज्ञापन
Mumbai Saga director Sanjay Gupta has start preparing for his upcoming film the based on graphic four part book Rakshak
संजय गुप्ता - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

कांटे, मुसाफिर, शूटआउट एट वडाला, जज्बा, काबिल जैसी फिल्में बनाने वाले संजय गुप्ता इस समय अपनी आने वाली फिल्म 'मुंबई सागा' पर पूरा ध्यान लगाए हुए हैं ताकि इसे जल्दी से जल्दी पूरा कर सकें। हैदराबाद वाला उनका शेड्यूल हो नहीं पाया है और मुंबई में शूटिंग शुरू होती फिलहाल दिख नहीं रही। ऐसे में अब उनको अपनी ग्राफिक उपन्यास 'रक्षक' पर आधारित फिल्म याद आ गई है।

Mumbai Saga director Sanjay Gupta has start preparing for his upcoming film the based on graphic four part book Rakshak
संजय गुप्ता - फोटो : twitter: @_SanjayGupta

जानकारी के मुताबिक मुंबई सागा का काम अटकता देख संजय गुप्ता ने अपनी अगली फिल्म के लिए तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। फिलहाल तो संजय लगे हुए हैं इस फिल्म की पटकथा तैयार करने में। संजय ने इस ग्राफिक उपन्यास पर एक सुपरहीरो फिल्म बनाने की घोषणा पिछले साल दिसंबर में ही की थी। 

Mumbai Saga director Sanjay Gupta has start preparing for his upcoming film the based on graphic four part book Rakshak
संजय गुप्ता - फोटो : twitter: @_SanjayGupta

चार भागों वाले इस उपन्यास की कहानी को संजय एक ही फिल्म में उतारने वाले हैं क्योंकि उनका इरादा इसका कोई सीक्वल बनाने का नहीं है। फिल्म की घोषणा के हिसाब से ये फिल्म इसी साल 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। लेकिन, फिल्म की मौजूदा स्थिति यह है कि इसकी पटकथा पर ही काम चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mumbai Saga director Sanjay Gupta has start preparing for his upcoming film the based on graphic four part book Rakshak
संजय गुप्ता - फोटो : twitter: @_SanjayGupta

संजय ने कहा है कि अभी तक इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले किरदारों का चयन भी नहीं हुआ है। फिलहाल वह इसकी पटकथा को मजबूत कर रहे हैं और जैसे ही देश में स्थितियां थोड़ी बेहतर होंगी, वैसे ही वह अपनी पूरी टीम के साथ शूटिंग करने पहुंच जाएंगे।

विज्ञापन
Mumbai Saga director Sanjay Gupta has start preparing for his upcoming film the based on graphic four part book Rakshak
मुंबई सागा - फोटो : file photo

बेशक देश में किसी ग्राफिक उपन्यास पर बनने वाली यह पहली फिल्म होगी और इसको लेकर संजय का भी इरादा कुछ ऐसा है कि वह एक अंतर्राष्ट्रीय फिल्म बनाने वाले हैं जिसे दूसरे देशों में रिलीज करने पर कोई बदलाव नहीं होगा। ज्यादा से ज्यादा सिर्फ सबटाइटल्स की जरूरत पड़ेगी। इससे पहले संजय अपनी गैंगस्टर फिल्म 'मुंबई सागा' पूरी करेंगे जिसमें जॉन अब्राहम, इमरान हाशमी, काजल अग्रवाल, सुनील शेट्टी, प्रतीक बब्बर, रोनित रॉय, अमोल गुप्ते आदि कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

पढ़ें: बॉलीवुड की ड्रग्स पार्टियों पर विक्रम भट्ट ने दी प्रतिक्रिया, कहा- 'मेहमान अपनी पसंद से चुनते हैं'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed