बॉलीवुड की मशहूर गायिका नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह हाल ही में शादी के बंधन में बंध गए। सोशल मीडिया पर उनकी शादी की तस्वीरें छाई हुई हैं। इस बीच रोहनप्रीत ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें साझा की हैं जो वायरल हो रही हैं।
सास के साथ नेहा कक्कड़ की दिखी बॉन्डिंग, तस्वीर में गायिका हाथ जोड़े आईं नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहनप्रीत द्वारा साझा की गई एक तस्वीर में नेहा कक्कड़ अपनी सास के साथ हैं। दोनों के बीच मजबूत बॉन्डिंग दिख रही है। नेहा की सास उन्हें आशीर्वाद दे रही हैं जबकि गायिका हाथ जोड़े सासू मां की तरफ प्यार भरी निगाहों से देख रही हैं।
शादी में नेहा कक्कड़ ने गुलाबी रंग का लहंगा पहना था वहीं रोहनप्रीत ने भी मैचिंग शेरवानी पहनी। उन्होंने डिजाइनर सब्यसाची का आउटफिट कैरी किया। नेहा कक्कड़ की ओर से रोहनप्रीत ने लिखा- ‘लोग अपनी जिंदगी में एक बार सब्यसाची पहनने के लिए मरते हैं। हमें ये आउटफिट सब्यसाची ने खुद गिफ्ट किए हैं। सपने सच होते हैं लेकिन अगर आप कड़ी मेहनत करते हैं तो वह और बेहतर काम करते हैं।‘
A post shared by Rohanpreet Singh (@rohanpreetsingh) on
नेहा कक्कड़ ने सोशल मीडिया पर खुद को आधिकारिक तौर पर मिसेज सिंह कर लिया है। बता दें कि 24 अक्तूबर को दोनों ने दिल्ली के एक गुरुद्वारे में शादी की थी। शादी की रस्म के बाद पति-पत्नी एयरोसिटी स्थित होटल जेडब्ल्यू मैरियट पहुंचे, जहां दोनों पक्षों के करीबी दोस्त और रिश्तेदार मौजूद थे और सभी ने दोनों को शुभकामनाएं दीं।
दरअसल नेहा और रोहनप्रीत की शादी की चर्चा काफी वक्त से चल रही थी। उस वक्त दोनों का गाना 'नेहू दा व्याह' भी रिलीज होने वाला था, इसलिए फैंस को लगा कि शायद यह गाने का प्रमोशन हो। लेकिन नेहा ने सच में शादी रचाकर फैंस को हैरान कर दिया।