फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गपशप: गोविंदा-कृष्णा ही नहीं इन सितारों की पारिवारिक लड़ाइयां भी बनी थीं सनसनी खबर, मचा था हंगामा

Sat, 11 Sep 2021 05:11 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 11 Sep 2021 05:11 PM IST
विज्ञापन
Not only Govinda krushna but these celebs family dispute also made headlines
गोविंदा-कृष्णा, अमीषा पटेल, ऋतिक-सुनैना - फोटो : सोशल मीडिया

मनोरंजन जगत में काम करने वाले सितारे पर्दे पर कितना भी अभिनय कर लें लेकिन असल जिंदगी में उन्हें भी अक्सर वहीं समस्याएं झेलनी पड़ती हैं जो किसी आम आदमी को। जैसे हर घर में अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर विवाद हो जाता है वैसे ही बॉलीवुड सेलेब्स के घर भी लड़ाईयां होती हैं। हालांकि जहां आम आदमी का झगड़ा उसके मोहल्ले से बाहर नहीं जा पाता तो वहीं सेलेब्स का झगड़ा नेशनल टेलीविजन पर सुर्खियां बटोरने लगता है।



इन पारिवारिक लड़ाइयों का भी दुनिया के सामने बना था तमाशा

पिछले काफी समय से बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा का अपने भांजे और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक संग झगड़ा सुर्खियों में बना हुआ है। परिवार में शुरू हुए विवाद के बाद से कृष्णा ने कई बार मामा गोविंदा और मामी सुनीता संग स्टेज साझा करने से मना कर दिया लेकिन ये विवाद बढ़ते बढ़े इतना बढ़ गया कि सुनीता ने कह दिया कि वो जिंदगी में कभी भी कृष्णा का चेहरा नहीं देखेंगी। अब परिवार की ये लड़ाई हर तरफ से चर्चा में बनी हुई है। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब किसी सेलिब्रिटी के घर की लड़ाई सबके सामने आ गई हो। इससे पहले भी कई सितारों के घर के झगड़े हेडलाइन बना चुके हैं।

Not only Govinda krushna but these celebs family dispute also made headlines
ऋतिक रोशन, सुनैना रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

ऋतिक रोशन-सुनैना रोशन

बॉलीवुड के ग्रीक गॉड कहे जाने वाले अभिनेता ऋतिक रोशन के परिवार का झगड़ा भी एक वक्त पर खूब चर्चा में आया था।फिल्म निर्देशक राकेश रोशन की बेटी और ऋतिक की बहन सुनैना ने अपने पिता और भाई पर उनकी जिंदगी को नरक जैसा बनाने का आरोप लगाया था। सुनैना लाइमलाइट से दूर रहती हैं लेकिन अपने परिवार पर तमाम आरोप लगाने के चलते वो सुर्खियों में आ गईं थीं। सुनैना का कहना था कि उनके पिता ने उन्हें थप्पड़ मारा था क्योंकि वो उनके ब्वॉयफ्रेंड को पसंद नहीं करते थे। वहीं ऋतिक ने उन्हें रेंट देना बंद कर दिया था जिसके चलते उन्हें काफी परेशानियां झेलनी पड़ी थीं। रोशन परिवार की इस घरेलू लड़ाई ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

Not only Govinda krushna but these celebs family dispute also made headlines
फैजल खान, आमिर खान - फोटो : Social Media

आमिर खान-फैजल खान

आमिर के परिवार का झगड़ा भी सबके सामने आ चुका है। आमिर के भाई फैजल ने आमिर पर आरोप लगाया था कि वो उन्हें घर में कैद करके रखते हैं और जबरदस्ती उन्हें दवाईयां खिलाते हैं। इस पारिवारिक झगड़े में कानूनी मोड़ तब आया था जब आमिर ने अपने भाई की कस्टडी के लिए लड़ाई लड़ी थी और फैजल खान खुद को आजाद करना चाहते थे। हालांकि अब फैजल का कहना है कि उन्होंने आमिर संग अपने सारे गिले शिकवे भुला दिए हैं और वो अपनी जिंदगी में खुश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Not only Govinda krushna but these celebs family dispute also made headlines
माता पिता के साथ अमीषा पटेल - फोटो : सोशल मीडिया

अमीषा पटेल

कहो ना प्यार है से शानदार डेब्यू करने वाली अमीषा पटेल अब फिल्म और लाइमलाइट दोनों से ही दूर नजर आती हैं। हालांकि काफी सालों पहले अमीषा अपने पारिवारिक विवाद को लेकर काफी चर्चा में आ गई थीं।खबरों की मानें तो विक्रम भट्ट संग रिलेशनशिप को लेकर अमीषा और उनके परिवार के बीच काफी लंबी लड़ाई हुई थी। अमीषा ने अपने परिवार पर आरोप लगाया था कि उनकी पिटाई की गई थी साथ ही उनके पैसों का भी गलत इस्तेमाल किया गया था। हालांकि उनके परिवार ने इस पर बात करने से साफ इनकार कर दिया था। 

विज्ञापन
Not only Govinda krushna but these celebs family dispute also made headlines
संजय और प्रिया दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

संजय दत्त

संजय दत्त की तो निजी जिंदगी ही फिल्मी कहानी की तरह है इसी वजह से उनके ऊपर फिल्म संजू भी बनाई गई थी। हालांकि फिल्म में बहुत से पार्ट छोड़ दिए गए थे जो संजय दत्त की जिंदगी में हुए थे। संजय दत्त ने मान्यता दत्त से शादी की है जो कि उनकी तीसरी पत्नी हैं। खबरों की मानें तो संजय दत्त की बहन प्रिया दत्त को अपने भाई की इस शादी से इनकार था और उन्होंने मान्यता दत्त की बेइज्जती भी की थी इस पर संजय दत्त ने प्रिया को काफी कुछ सुनाया था। उनका झगड़ा भी मीडिया के सामने आ गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed