अभिनेत्री पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का सनसनीखेज आरोप लगाया है। 19 सितंबर को पायल ने ट्वीट कर पीएम मोदी से न्याय की गुहार लगाई थी। रविवार की सुबह पायल घोष एक बार फिर सामने आईं। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए पायल ने कहा कि अनुराग कश्यप ने उन्हें असहज महसूस करवाया।
पायल ने बताईं अनुराग की हरकतें, कहा- एक दिन घर बुलाया और जो हुआ वो ठीक नहीं था
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पायल घोष कहती हैं कि 'पहले मैं अपने मैनेजर के साथ उनसे (अनुराग कश्यप) मिली। फिर उसके बाद मैं उनके घर जाकर मिली। उन्होंने मुझसे बहुत अच्छे से मुलाकात की थी। उनका व्यवहार देखकर मुझे बहुत अच्छा लगा था लेकिन जब दूसरे दिन उन्होंने अपने घर बुलाया तो कुछ चीजें ठीक नहीं हुईं मेरे साथ। इसी बारे में मैने बात की।'
पायल आगे कहती हैं कि 'उन्होंने मुझे असहज महसूस कराया। जो भी हुआ था, मुझे बुरा लगा वैसा होना नहीं चाहिए क्योंकि ना तो मैं उनके साथ काम कर रही थी, ना ही उनसे कोई जान पहचान है और ना ही हम दोस्त थे। हम बस मिले थे। कोई तुम्हारे पास काम के लिए आया है तो इसका मतलब ये नहीं होता कि हर कोई उन सब चीजों के लिए तैयार है। उन्होंने मुझे असहज महसूस कराया।'
#WATCH: He made me feel uncomfortable. I felt bad about it, whatever happened shouldn't have happened. If someone approaches you for work,it doesn't mean the person is prepared for anything: Actor Payal Ghosh on her allegation of sexual harassment against Filmmaker Anurag Kashyap pic.twitter.com/rL0C1AHZNe
पायल के आरोपों के बाद महिला आयोग ने इस मामले का संज्ञान लिया है। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि 'बीती रात मैंने पायल घोष का ट्वीट देखा। उन्होंने अनुराग कश्यप पर 2015 में यौन शोषण करने का आरोप लगाया। उनके जवाब में मैंने कहा कि वो मुझे पहले शिकायत भेजें फिर हम इस मामले को देखेंगे।'
Last night I saw a tweet from Payal Ghosh where she alleged that Anurag Kashyap sexually harassed her in 2015. In its reply, I said that she has to send me a complaint after which we'll look into the matter & will take it up with police: Chairperson, National Commission for Women https://t.co/5uywnUVump pic.twitter.com/k973hC0P04
वहीं पायल के इस आरोप पर अनुराग कश्यप ने कई ट्वीट कर जवाब दिया है। उन्होंने लिखा है, 'क्या बात है, इतना समय ले लिया मुझे चुप करवाने की कोशिश में। चलो कोई नहीं। मुझे चुप कराते-कराते इतना झूठ बोल गए कि औरत होते हुए दूसरी औरतों को भी संग घसीट लिया। थोड़ी तो मर्यादा रखिए मैडम। बस यही कहूंगा कि जो भी आरोप हैं आपके सब बेबुनियाद हैं।'