सब्सक्राइब करें

प्रकाश झा की फिल्मों ने अजय देवगन को बनाया सुपरस्टार, इस फिल्म ने बदल डाली थी अभिनेता की किस्मत

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Sat, 27 Feb 2021 05:48 AM IST
विज्ञापन
Prakash Jha Birthday special From Gangaajal to Aparhan list of blockbuster hits by the filmmaker
अजय देवगन-प्रकाश झा

बॉलीवुड डायरेक्टर प्रकाश झा हिंदी सिनेमा में एक से एक बेहतरीन फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं। 27 फरवरी 1952 को बिहार के चंपारण में जन्में प्रकाश झा ने अपनी शुरुआती पढ़ाई सैनिक स्कूल तिलैया से पूरी की। इसके बाद केंद्रीय विद्यालय में दाखिला लेकर उन्होंने आगे की शिक्षा पाई। फिर बीएससी ऑनर्स में दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएशन की। प्रकाश झा ने अपनी पहली फिल्म 'हिप हिप हुर्रे' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। साल 1984 में रिलीज हुई इस फिल्म की शूटिंग उन्होंने रांची में की थी। फिल्म में दीप्ति नवल और राजकिरण ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म का स्क्रीनप्ले गुलजार ने लिखा था और म्यूजिक भी गुलजार का ही था। इसमें राज किरण मुख्य भूमिका में थे। खेल पर आधारित इस फिल्म ने प्रकाश झा को पहचान दिला दी।



 
 
Trending Videos
Prakash Jha Birthday special From Gangaajal to Aparhan list of blockbuster hits by the filmmaker
गंगाजल - फोटो : फिल्म पोस्टर
गंगाजल

साल 2003 में 'गंगाजल' फिल्म को रिलीज कर प्रकाश ने अपनी पुरानी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। अजय देवगन को एक अलग अवतार में दिखाकर प्रकाश ने उन्हें हिट कर दिया। फिल्म के डायलॉग और स्क्रीनप्ले की चर्चाएं आज भी होती हैं। इस फिल्म को कई नेशनल अवार्ड मिले। इसी फिल्म से प्रकाश और अजय की दोस्ती गहरी हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Prakash Jha Birthday special From Gangaajal to Aparhan list of blockbuster hits by the filmmaker
अपहरण - फोटो : फिल्म पोस्टर
अपहरण

साल 2005 में आई 'अपहरण' फिल्म से एक बार फिर अजय और प्रकाश की जोड़ी ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। यह फिल्म भी बिहार के अपराध पर केंद्रित थी। फिल्म में अजय देवगन के अपोजिट बिपाशा बसु थीं। वहीं नाना पाटेकर और यशपाल शर्मा की एक्टिंग को भी खूब सराहना मिली। इस फिल्म के लिए नाना पाटेकर को साल 2006 का फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ खलनायक पुरस्कार मिला था। 

Prakash Jha Birthday special From Gangaajal to Aparhan list of blockbuster hits by the filmmaker
राजनीति - फोटो : फिल्म पोस्टर
राजनीति

साल 2010 में आई 'राजनीति' फिल्म से प्रकाश ने देश की राजनीति के दांव-पेचों को बॉलीवुड स्टार्स के साथ सजाकर दर्शकों को अपना मुरीद बना दिया। इस फिल्म में कैटरीना कैफ, अजय देवगन, रणबीर कपूर, अर्जुन रामपाल, मनोज बाजपेयी एवं नाना पाटेकर मुख्य भूमिका में थे। प्रीतम चक्रवर्ती, शांतनु मोइत्रा, आदेश श्रीवास्तव तथा वेन शार्प ने फिल्म में संगीत दिया था। राजनीति फिल्म का ढांचा प्रसिद्ध महाकाव्य महाभारत से प्रेरित था। इस फिल्म की पटकथा मुख्यतः भारतीय राजनीति एवं महाभारत पर आधारित है जिसमें आज की राजनीति में अजय देवगन को कर्ण जैसी तथा नाना पाटेकर को श्रीकृष्ण की भुमिका निभाते हुए दिखाया गया।  ये फिल्म बॉक्स आफिस पर हिट रही। फिल्म रिलीज के पहले दिन के सभी शो लगभग हाऊस फुल थे।

विज्ञापन
Prakash Jha Birthday special From Gangaajal to Aparhan list of blockbuster hits by the filmmaker
आरक्षण - फोटो : फिल्म पोस्टर
आरक्षण

'आरक्षण' फिल्म ने देश के गंभीर मुद्दे को मजबूती के साथ उठाया। साल 2011 में रिलीज हुई आरक्षण फिल्म का विरोध भी हुआ। फिल्म का निर्देशन प्रकाश झा और निर्माण सैफ अली खान व दिनेश विजन ने किया था। आरक्षण में अमिताभ बच्चन, सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण, मनोज बाजपेयी, तन्वी आज़मी और प्रतीक बब्बर ने मुख्य किरदार निभाया। आरक्षण फिल्म हमारी शिक्षा प्रणाली की मौजूदा स्थिति को विस्तृत ढंग से  समझाया गया। पंजाब, यूपी और एमपी में प्रतिबंध लगने से फिल्म की व्यापारिक कमाई काफी प्रभवित हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार मे भी अधिक कमाई नहीं हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed