फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

निक के सामने प्रियंका ने बहन के साथ किया ऐसा डांस, देखकर आपको याद आ जाएगा रवीना का हॉट अंदाज

Tue, 26 Jun 2018 12:37 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 26 Jun 2018 12:37 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra and Parineeti Chopra dance video on tip tip barsa paani song
priyanka chopra
बारिश हर किसी को पसंद होती है और इसी मौसम का लुत्फ उठाते हुए बॉलीवुड की देसी गर्ल अपनी बहन परिणीति चोपड़ा के साथ नजर आईं। प्रियंका और परिणीति अक्सर सोशल मीडिया पर मस्ती करते हुए अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैैं लेकिन इस बार उन्होंने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जो बेशक पानी में आग लगा सकता है।
Priyanka Chopra and Parineeti Chopra dance video on tip tip barsa paani song
priyanka chopra
बारिश के बीच बॉलीवुड गानों पर डांस मौसम के मिजाज को रोमांटिक बना देता है। ऐसा ही कुछ बॉलीवुड की इन दो एक्ट्रेस के साथ हुआ। यह दोनों एक्ट्रेस इन दिनों गोवा में है और बीच पर डांस करते हुए वीडियो परिणीति चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में परिणीति और प्रियंका 'मोहरा' फिल्म के 'टिप टिप बरसा पानी' गाने पर जमकर डांस कर रही हैं। इस वीडियो को अब तक 2 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं।
 

 

Not a cheesy Chopra sister performance. Nope. @priyankachopra #DancingInTheRain

A post shared by Parineeti Chopra (@parineetichopra) on

Priyanka Chopra and Parineeti Chopra dance video on tip tip barsa paani song
tip tip barsa paani
इस गाने पर एक साथ डांस करते हुईं प्रियंका और परिणीति की बॉन्डिंग आपको जरूर इंप्रेस कर देगी। 'टिप टिप बरसा गाना' अक्षय कुमार और रवीना टंडन का सबसे रोमांटिक गाना माना जाता है। इसमें दोनों की केमिस्ट्री को लोगों का खूब प्यार मिला था। आपको बता दें, प्रियंका और परिणीति इन दिनों गोवा में है जहां पर उनके साथ निक जोनस भी है। यह वही निक जोनस है जिनके साथ प्रियंका के अफेयर की खबरें इन दिनों लाइम लाइट में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra and Parineeti Chopra dance video on tip tip barsa paani song
Priyanka Chopra Nick Jonas
निक को मां से मिलवाने के बाद प्रियंका कथित ब्वॉयफ्रेंड निक के साथ गोवा में कुछ खास पल बिता रही हैं। इन दोनों के साथ की पहली तस्वीर भी सामने आ गई है जिसमें निक देसी गर्ल के बगल में बैठे नजर आ रहे हैं। प्रियंका और निक को लॉस एंजेलिस में भी कई बार एक साथ स्पॉट किया गया। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि जल्द ही ये दोनों कपल लिव-इन-रिलेशनशिप में जाने की तैयारी में है।
विज्ञापन
Priyanka Chopra and Parineeti Chopra dance video on tip tip barsa paani song
Priyanka Chopra
आपको बता दें, हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने 'क्वांटिको' सीजन 3 का प्रमोशन खत्म किया है। लंबे वक्त से बॉलीवुड से दूर रहने वाली प्रियंका जल्द ही 'भारत' फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाली है। सलमान खान इन दिनों 'दबंग टूर' पर है उनके वापस आते ही प्रियंका और सलमान 'भारत' की शूटिंग शुरू कर देगें। इस फिल्म को अली अब्बास जफर डायरेक्ट करेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed