अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग खत्म होने के बाद आलिया भट्ट ने रणबीर सिंह और अयान मुखर्जी के साथ पार्टी करते हुए एक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। यह दोनों एक्टर्स जल्द ही 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म में रोमांस करते नजर आएंगे, लेकिन अब इनके रोमांस के किस्से रियल लाइफ का हिस्सा बन गए हैं। फिल्म के सेट के अलावा दोनों अक्सर मूवी डेट और डिनर डेट पर देखे जाते हैं। कहा जा रहा है दोनों जल्द शादी करने वाले हैं।
रणबीर के साथ आधी रात को पब में दिखीं आलिया, यूजर्स बोले- 'दूर रहो इस प्लेब्वॉय से'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
A post shared by Alia ✨⭐️ (@aliaabhatt) on
एक दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- और कितनी लड़कियों को धोखा दोगे रणबीर। आलिया को इस धोखेबाज प्ले ब्वॉय से दूर रहना चाहिए। एक यूजर ने इस फोटो पर नीतू के कमेंट को ट्रोल करते हुए लिखा- माताजी दिल बाद में भेजना पहले ये देखों बेटा कितना टल्ली है।
A post shared by Alia ✨⭐️ (@aliaabhatt) on
परिवार की बात करें तो ऋषि कपूर ने एक अखबार को दिए इंटरव्यू में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के एक दूसरे से रिश्ते को सहमति देते हुए कहा था कि वह जिससे चाहे उससे शादी करने के लिए चुन सकते हैं। उन्होंने कहा था यह रणबीर कपूर का जीवन है। वह किससे शादी करना चाहता है, यह उसे तय करना है। आलिया भट्ट को नीतू कपूर पसंद करती है। मैं पसंद करता हूं। रणबीर भी पसंद करता है।
हाल ही में आलिया की फिल्म 'राजी' रिलीज हुई थी जिसने अच्छी कमाई की थी तो वहीं रणबीर की 'संजू' इस साल की सबसे हिट फिल्म बनी है। आलिया और रणबीर अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में साथ नजर आने वाले हैं। 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म में आलिया और रणबीर के अलावा अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी हैं।