सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Ranbir Kapoor: बॉलीवुड पर रणबीर कपूर का बड़ा बयान, इंडस्ट्री की कमी गिनाते हुए बुलाया 'कन्फ्यूज्ड'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sun, 07 May 2023 10:55 AM IST
विज्ञापन
Ranbir Kapoor Animal Actor Calls Bollywood Confused said I think what Lacking is knowing the audience
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर इन दिनों अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। अपनी आगामी एक्शन फिल्म 'एनिमल' की रिलीज का इंतजार कर रहे अभिनेता समय-समय पर शोबिज और डेवलप हो रहे हिंदी सिनेमा पर अपने विचार बड़ी मुखरता से रखते आए हैं। अभिनेता ने एक बार फिर अपनी बातों को खुलकर सबके सामने रखा और कहा कि पिछले 20 वर्षों से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री कंफ्यूज्ड है और वेस्टर्न संस्कृति से बहुत प्रभावित रही है। इसके साथ ही रणबीर ने यह भी कहा कि नए लोगों को अपना टैलेंट दिखाने का अवसर नहीं दे रहा है।

Trending Videos
Ranbir Kapoor Animal Actor Calls Bollywood Confused said I think what Lacking is knowing the audience
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में प्रशंसकों के साथ एक वर्चुअल चैट में अभिनेता से पूछा गया कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में क्या कमी है? इसके जवाब में रणबीर ने कहा, 'मुझे लगता है कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में जो कमी है वह सही में अपने दर्शकों को जानना है। मुझे लगता है कि पिछले 10 या 15 या 20 वर्षों में, हिंदी फिल्म इंडस्ट्री पश्चिमी संस्कृति से, पश्चिमी फिल्मों से, रीमेक से काफी भ्रमित और प्रभावित हुआ है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir Kapoor Animal Actor Calls Bollywood Confused said I think what Lacking is knowing the audience
रणबीर कपूर - फोटो : Instagram

इसके साथ ही रणबीर ने यह भी साझा किया कि नए एक्टर्स और राइटर्स और प्रोड्यूसर्स को ज्यादा अवसर नहीं दिए जाते हैं और नई कहानियां बनाने के लिए नए लोग महत्वपूर्ण हैं। अभिनेता बोले, 'इंडस्ट्री में बहुत कम अभिनेता और अभिनेत्रियां हैं और वे नए लोगों को अवसर नहीं दे रहे हैं, जैसे नए निर्देशक। मुझे लगता है कि सही में उन्हें एक अवसर देना बहुत जरूरी है क्योंकि तभी बदलाव होता है, जब नए दिमाग आते हैं और नई कहानियां सुनाई जाती हैं तो मुझे उम्मीद है कि ऐसा होगा।'
Manoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी ने खोले सफल शादी के राज, रियल लाइफ में भी साबित हुए फैमिली मैन

Ranbir Kapoor Animal Actor Calls Bollywood Confused said I think what Lacking is knowing the audience
रणबीर कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बीते दिनों रणबीर कपूर ने अपनी आगामी फिल्म 'एनिमल' की शूटिंग खत्म की थी। रणबीर कपूर और बॉबी देओल ने एनिमल की शूटिंग खत्म करने के बाद सेट पर जश्न मनाया, जिसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ था। इसका निर्देशन संदीप रेड्डी वंगा ने किया है और इसमें रणबीर के साथ रश्मिका मंदाना नजर आने वाली हैं।

विज्ञापन
Ranbir Kapoor Animal Actor Calls Bollywood Confused said I think what Lacking is knowing the audience
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता को आखिरी बार श्रद्धा कपूर के साथ फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' में देखा गया था। लव रंजन द्वारा निर्देशित यह फिल्म हिट रही थी। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगभग 150 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। रणबीर अगली बार संदीप रेड्डी वांगा की एनिमल में दिखाई देंगे। वह अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना और बॉबी देओल के साथ काम करते नजर आएंगे।
IPL 2023: पति विग्नेश संग मैच देखने पहुंचीं नयनतारा, चेन्नई का बढ़ाया हौसला, धोनी की एंट्री पर जमकर बजाईं ताली

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed