बॉलीवुड में पिछले कुछ समय में ड्रग्स कनेक्शन को लेकर चर्चा छिड़ी हुई है। सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग एंगल सामने आने के बाद रिया चक्रवर्ती को एनसीबी ने गिरफ्तार किया। वहीं दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह से पूछताछ की जा चुकी है। इससे पहले भी ग्लैमर की दुनिया और नशे की लत की समस्या सामने आती रही है। बॉलीवुड के अलावा हॉलीवुड के ऐसे कई सितारे रहे हैं जो नशे के आदी रह चुके हैं। इनमें से कई सितारों ने रिहैब सेंटर ज्वाइन किया था और फिर से इंडस्ट्री में जबरदस्त वापसी की। चलिए बताते हैं ऐसे ही सितारों के बारे में।
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के इन सितारों को भी लग गई थी नशे की लत, खुद बताई थी आपबीती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयरमैन के नाम से मशहूर रॉबर्ट डाउनी जूनियर ड्रग एडिक्शन के चलते जेल में भी रहे। 90 के दशक में रॉबर्ट कई तरह का ड्रग्स लिया करते थे। उस दौर में उन्हें काम भी मिलना बंद हो गया था। उन्होंने कई बार इससे छुटकारा पाना चाहा लेकिन नाकाम रहे। साल 2004 में उनकी पत्नी सुजैन ने उनसे शादी के लिए शर्त रखी कि उन्हें ड्रग्स छोड़ना पड़ेगा। तब जाकर काफी मशक्कत के बाद वो इसे छोड़ पाए। आज उनकी गिनती हॉलीवुड के महंगे सितारों में होती है।
हैरी पॉटर सीरीज दुनियाभर में हिट रही थी लेकिन इसके मुख्य अभिनेता डेनियल रेडक्लिफ डिप्रेशन के शिकार हो गए थे। जिसके चलते वो शराब पीने लगे थे। हैरी पॉटर सीरीज की जब आखिरी फिल्म की शूटिंग चल रही थी तब डेनियल कई बार शराब के नशे में सेट पर आ जाते थे जिससे उनका काम भी प्रभावित हो रहा था। 2015 में डेनियल ने माना था कि वो शराब के आदी हो चुके हैं। एक इंटरव्यू में डेनियल ने बताया था कि 'शराब पीने के बाद मैं अलग ही इंसान हो जाता था। मैं बहुत निराश और परेशान रहने लगा था। डिप्रेशन के दौरान मैंने पांच छह घंट वॉक किया और तब मैंने आत्ममंथन किया। मुझे लगा कि बेहतर जिंदगी के लिए ताजी हवा और वर्कआउट जरूरी है। अब मैं अक्सर वॉक करता हूं।'
सुनील दत्त और नरगिस के बेटे संजय दत्त की इमेज बैड ब्वॉय की बन गई थी। संजय दत्त ने इस बात को स्वीकार किया था कि कम उम्र में ही वो ड्रग्स से लेकर हेरोइन तक लिया करते थे। एक बार संजय दत्त ने बताया था कि ड्रग लेने के बाद वो दो दिन तक सोते रहे थे। इससे छुटकारा पाने के लिए वो दो साल तक रिहैब सेंटर में भी रहे।
राज बब्बर और स्मिता पाटिल के बेटे प्रतीक बब्बर अपने माता पिता की तरह बॉलीवुड में सफल नहीं हो पाए। करियर की धीमी रफ्तार के लिए वो अपनी नशे की लत को जिम्मेदार मानते हैं। 2017 में प्रतीक रिहैब सेंटर में रहे जिसके बाद वो ड्रग्स छोड़ने में कामयाब रहे। प्रतीक का मानना है कि नशे की लत की वजह से उनकार करियर भी प्रभावित हुआ।