{"_id":"610631f651d43124f8782efa","slug":"suhana-khan-shows-her-artistic-skills-draws-a-charcoal-painting-of-mother-gauri-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुहाना खान: शाहरुख की लाडली ने दिखाया अपना अनोखा हुनर, मां गौरी खान के लिए बनाई खास पेंटिंग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुहाना खान: शाहरुख की लाडली ने दिखाया अपना अनोखा हुनर, मां गौरी खान के लिए बनाई खास पेंटिंग
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Sun, 01 Aug 2021 11:21 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
गौरी खान, सुहाना खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुहाना खान और गौरी खान की जोड़ी के पूरे बॉलीवुड में चर्चे हैं। दोनों मां-बेटी साथ में बहुत अच्छी लगती हैं। गौरी सुहाना के लुक्स और आउटफिट्स का भी बहुत ध्यान रखती हैं। स्टार किड्स में सुहाना खान की लाइफस्टाइल को लेकर लोगों को काफी दिलचस्पी रहती है। पिछले कुछ सालों में सुहाना की फैन फॉलोइंग भी काफी बढ़ चुकी है। वे इंस्टाग्राम पर भी सक्रिय रहती हैं और अपने अलग-अलग लुक्स साझा करती हैं। फैंस उन्हें खूब पसंद भी करते हैं। बॉलीवुड में ही उनके कई सारे साथी भी हैं, जो कि अक्सर उनकी तस्वीरों पर प्रतिक्रियाएं देते हैं। हाल ही में सुहाना ने अपनी ड्राइंग की तस्वीर साझा की है जिसकी चारों तरफ काफी चर्चा हो रही है।
मां गौरी खान के लिए सुहाना ने बनाई खास पेंटिंग
सुहाना खान ने एक खास ड्राइंग बनाई है और उससे भी ज्यादा खास है कि यह ड्राइंग उनकी मां गौरी खान की है। सुहाना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वह एक ड्राइंग बनाती दिखाई दे रही हैं। इस ड्राइंग पर उन्होंने मॉम यानी मां लिखा है। सुहाना खान की यह चारकोल ड्राइंग है।
2 of 5
सुहाना खान, गौरी खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सुहाना के साथ साथ बेटी की इस ड्राइंग को गौरी खान ने भी सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया है। गौरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर बेटी सुहाना खान की चारकोल ड्राइंग के वीडियो को साझा किया है और इसके साथ कैप्शन में लिखा, 'चारकोल कला, शुष्क कला का एक रूप, काफी असरदार।' गौरी ने इस वीडियो में सुहाना को भी टैग किया है।
बता दें, सुहाना खान द्वारा बनाई इस चारकोल ड्राइंग का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। उनके चाहने वाले और सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। सुहाना अपनी तस्वीरों को लेकर अक्सर चर्चा में आ जाती हैं। बीते दिनों सुहाना ने अपनी कुछ दिलकश तस्वीरें साझा की थीं जो गौरी खान ने ही क्लिक की थीं जिसपर शाहरुख खान ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सुहाना खान, शाहरुख खान
- फोटो : Instagram
सुहाना खान की फैन फॉलोइंग भी अपने पिता की ही तरह जबरदस्त है। सुहाना ने अब तक बॉलीवुड डेब्यू नहीं किया है लेकिन फिर भी उनके फैंस की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। सुहाना के नाम से उनके कई फैनपेज भी बने हुए हैं, जिनमें उनकी तस्वीरें साझा की जाती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
सुहाना खान
- फोटो : Instagram
बता दें कि शाहरुख की लाडली सुहाना इन दिनों न्यूयॉर्क में फिल्म मेंकिंग और अभिनय का कोर्स कर रही हैं। वो भी अपने पिता शाहरुख की तरह फिल्मों में ही काम करना चाहती हैं। इस बारे में बात करते हुए शाहरुख ने कहा था कि ये उनके बच्चों पर निर्भर करता है कि वो क्या बनना चाहते हैं। वो अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद कोई भी करियर बनाने के लिए आजाद हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।