फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sunny Leone: पति डेनियल के साथ तस्वीर शेयर कर सनी ने लिखा, 'इसके साथ आइलैंड पर फंस गई हूं...लेकिन'

Wed, 23 Mar 2022 11:45 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 23 Mar 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Sunny Leone Maldives vacation photos goes viral with husband daniel weber
मालदीव में पति डेनियल के साथ सनी लियोनी - फोटो : Instagram @ sunnyleone

सनी लियोनी इन दिनों मालदीव में छुट्टी मना रही हैं। वह अक्सर मालदीव में छुट्टियां बिताने जाती हैं और अपनी तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती हैं। अभी हाल ही में भी सनी जब से मालदीव गई हैं, वह लगभग रोज ही अपनी मस्ती करते हुए फोटो या वीडियो शेयर कर रही हैं। अभी सनी ने अपने पति डेनियल के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है।

Sunny Leone Maldives vacation photos goes viral with husband daniel weber
सनी लियोनी - फोटो : Instagram

दरअसल, सनी ने अपने पति डेनियल वेबर के साथ फोटो शेयर की है, जिसमे दोनों बीच पर हैं। इस दौरान डेनियल ने सनी को अपने कंधों पर बिठा रखा है और सनी अपने हाथों से दिल बनाकर पोज दे रही हैं। इस फोटो में सनी रेड कलर की मोनोकिनी और ब्लैक सनग्लासेज में काफी सुंदर दिख रही हैं।

Sunny Leone Maldives vacation photos goes viral with husband daniel weber
सनी लियोनी की इंस्टा स्टोरी - फोटो : Instagram

इस तस्वीर के साथ सनी ने लिखा है कि आइलैंड पर इसके साथ फंस गई हूं...लेकिन यह बुरा नहीं है...LOL! सनी की तस्वीर को और भी खूबसूरत यह जगह बना रही है। ऊपर नीला आसमान, नीचे पानी और बीच पर रेत में खड़े सनी और डेनियल की यह एकदम परफेक्ट पिक्चर लग रही है। इसके साथ ही सनी ने डेनियन की स्टोरी लगा कर लिखा कि मुझे लगाता है कि इसे स्पा की जरूरत है। वहीं, अपनी स्टोरी भी लगाई और लिखा की शायद मैंने अपनी आंख में कुछ मार लिया है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone)

विज्ञापन
विज्ञापन
Sunny Leone Maldives vacation photos goes viral with husband daniel weber
सनी लियोनी - फोटो : इंस्टाग्राम

इससे पहले भी सनी ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थी, जिनमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। एक तस्वीर में वह पुल के किनारे मोनोकिनी पहने पोज देती नजर आईं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा था कि इस स्वर्ग में किसी भी फिल्टर की जरूरत नहीं है। वहीं, एक तस्वीर में वह ब्लू और येलो मोनोकिनी में दिखाई दे रही हैं। इसमें एक्ट्रेस का लुक देखने लायक है।

विज्ञापन
Sunny Leone Maldives vacation photos goes viral with husband daniel weber
सनी लियोनी अपने परिवार के साथ - फोटो : Instagram

सनी के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत साल 2012 में महेश भट्ट की फिल्म 'जिस्म 2' से की थी। इससे पहले वह 'बिग बॉस सीजन 5' में नजर आई थीं। इसके बाद सनी ने कई फिल्में और वेब सीरिज की। वहीं, अभी वह एमएक्स प्लेयर के शो ‘अनामिका’ में नजर आ रही हैं। वहीं, सनी के तीन बच्चे हैं, जिनकी तस्वीरें वह अक्सर शेयर करती रहती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed