सुशांत सिंह राजपूत की मौत के केस में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती मुख्य आरोपी हैं। सुशांत के साथ रिलेशनशिप में रह चुकीं रिया चक्रवर्ती पर दिवंगत अभिनेता के पिता ने बिहार में दर्ज करवाई एफआईआर में कई संगीन आरोप लगाए थे। एक तरफ जहां रिया पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा तो वहीं दूसरी ओर उनके पैसे और उन्हें परिवार से दूर करने का भी आरोप लगा। अभी तक इस मामले में चुप्पी साधे बैठीं रिया ने अब एक इंटरव्यू में कई मुद्दों पर अपनी बात रखी है।
Rhea Chakraborty Interview: रिया चक्रवर्ती का दावा, 'सुशांत सिंह राजपूत के स्टाफ को मैंने नहीं बदला', संदीप सिंह के बारे में कही ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती पर कई आरोप लगे। दिवंगत अभिनेता के दोस्तों से लेकर उनके परिजनों तक ने रिया को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया। कई आरोपों में एक बड़ा आरोप था कि रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार ने सुशांत को उनके परिवार से दूर कर दिया। यही नहीं रिया ने सुशांत के पूरे स्टाफ को भी बदल दिया, जिससे सुशांत किसी के भी संपर्क में न रह पाएं।
रिया चक्रवर्ती ने एक समाचार चैनल को दिए इंटरव्यू में कई सवालों के जवाब दिए। ऐसे में सुशांत को उनके परिवार से दूर करने और उनका पूरा स्टाफ चेंज करने पर रिया ने कहा, 'ये बेबुनियाद आरोप है। सिद्धार्थ पिठानी मेरे से पहले ही सुशांत को जानता था, सुशांत की बहन प्रियंका ने ही मैनेजर को हायर किया था। उसके अलावा जो घर में कुक और अन्य लोग थे, मैं उन्हें नहीं जानती थी।'
आगे इंटरव्यू में रिया चक्रवर्ती ने संदीप सिंह को लेकर कहा, 'मैंने उनका कोई नाम नहीं सुना है, ना ही वो डेढ़ साल में उनके घर आए थे। अब से पहले वो कहां पर थे।' याद दिला दें कि इस ही इंटरव्यू में रिया चक्रवर्ती ने दावा करते हुए कहा ''जब हम यूरोप ट्रिप पर जा रहे थे, तो सुशांत ने बताया कि उसे फ्लाइट में बैठने से डर लगता है। इसके लिए वो मोडाफिनिल नाम की दवाई लेता है, फ्लाइट से पहले उसने वो दवाई ली क्योंकि वो हर वक्त सुशांत के पास रहती थी।''
रिया चक्रवर्ती के इस दावे का खंडन करते हुए अंकिता लोखंडे ने 1 मिनट 56 सेकंड का एक वीडियो साझा किया। वीडियो में सुशांत प्लेन के कॉकपिट में पायलट सीट पर बैठकर प्लेन को उड़ाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में अंकिता ने लिखा, 'क्या ये है #क्लस्ट्रोफोबिया? आप हमेशा उड़ना चाहते थे और आपने यही किया। और हम सभी को आप पर गर्व है।'
पढ़ें: रिया चक्रवर्ती का खुलासा, 'प्राइवेट जेट से छह दोस्तों संग थाइलैंड गए थे सुशांत सिंह राजपूत', खर्च किए थे इतने लाख रुपये