फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Taapsee Pannu: कचरे से बने कपड़े पहनने की तापसी की पहल, तेलुगु फिल्म से शुरू किया ‘मिशन इम्पॉसिबल’

Thu, 08 Jul 2021 03:18 PM IST
विजयाश्री गौर अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 08 Jul 2021 03:18 PM IST
विज्ञापन
Taapsee Pannu embraces clothes made out of waste for her next Telugu film Mishan Impossible
तापसी पन्नू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सिनेमा में हलचल मचाने वाली अभिनेत्री तापसी पन्नू ने एक और बड़ा कदम पर्यावरण संरक्षण के लिए उठाया है। वह पहली भारतीय अभिनेत्री बनी हैं जिन्होंने कचरे से बने कपड़े फिल्मों की शूटिंग में पहनने की पहल की है। ये शुरूआत तापसी अपनी तेजी से बन रही तेलुगु फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल’ (Mishan Impossible) से करने जा रही हैं। तापसी ये भी चाहती हैं कि सिनेमा में वेतन असमानता जितनी जल्दी हो सके दूर हो। उनका कहना है कि वर्तमान समय सिनेमा में अभिनेत्रियों के लिए सबसे बढ़िया समय है और वह सौभाग्याशाली हैं कि उन्हें इस दौर में अभिनय करने का मौका मिल रहा है। तापसी पन्नू की आने वाली हिंदी फिल्मों में ‘लूप लपेटा’, ‘रश्मि रॉकेट’ और ‘दोबारा’ शामिल हैं। उनकी पिछली फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ सीधे ओटीटी पर रिलीज हुई। उनकी एक और फिल्म ‘शाबास मिठू’ को लेकर भी दर्शकों में काफी उत्सुकता रही है।




तापसी पन्नू को हिंदी सिनेमा में बदलाव के उस सिनेमा का अनुयायी माना जाता है जिसकी शुरूआत बीते दशक में विद्या बालन की फिल्म ‘द डर्टी पिक्चर’ से मानी जा सकती हैं। इस फिल्म से विद्या बालन ने हिंदी सिनेमा में अभिनेत्रियों की खूबसूरती की परिभाषा बदली है और ये स्थापित किया है कि परदे पर नायिका का जीरो फिगर या हमेशा छरहरे बदन में ही दिखना जरूरी नहीं। आम जीवन की महिलाओं जैसे दिखने वाले महिला किरदार ही इन दिनों तापसी पन्नू भी कर रही हैं, उनकी तेलुगू फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल’ (Mishan Impossible) भी इसी की अगली कड़ी है।

Taapsee Pannu embraces clothes made out of waste for her next Telugu film Mishan Impossible
तापसी पन्नू, स्वरूप आरएसजे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल’ के सेट से ‘अमर उजाला’ एक खास तस्वीर अपने पाठकों के लिए लेकर आया है जिसमें तापसी को फिल्म के निर्देशक स्वरूप आरएसजे के साथ रीडिंग सेशन में हिस्सा लेते देखा जा सकता है। इस तस्वीर में तापसी के एक हाथ में प्लास्टर भी बंधा है। इसी फिल्म की फैशन डिजाइनर इंद्राक्षी पटनायक के साथ मिलकर तापसी ने एक नई पहल भी की है। ये पहल है दीर्घकालिक तरीकों से शूटिंग में काम आने वाले कपड़ों को बनाने की।

Taapsee Pannu embraces clothes made out of waste for her next Telugu film Mishan Impossible
तापसी पन्नू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्मों की शूटिंग में कॉस्ट्यूम तकरीबन हर दूसरे सीन में बदल जाते हैं। एक फिल्म में मुख्य और सहायक कलाकारों को मिलाकर करीब सैकड़ों जोड़ी कॉस्ट्यूम बनते हैं। कई बार बड़े बजट की फिल्मों में एक एक गाने में ही सौ से ज्यादा जोड़ी कपड़े इस्तेमाल हो जाते हैं। तापसी का मानना है शूटिंग के बाद इन सारे कपड़ों को अगर फिर से काम में लाया जा सके तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ा काम हो सकता है। और, इसी लिए तापसी ने अब अपनी फिल्मों में ऐसे कपड़े पहनने शुरू किए हैं जो इस्तेमाल हो चुके कपड़ों को रिसाइकल करके बने हैं या फिर कचरे से बने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Taapsee Pannu embraces clothes made out of waste for her next Telugu film Mishan Impossible
शाबास मिठू में तापसी पन्नू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अपने इस फैसले के बारे में तापसी कहती हैं, ‘मेरे मन में ये ख्याल अक्सर ही आता रहता था कि फिल्मों की शूटिंग के दौरान पहने जाने वाले दर्जनों जोड़ी कपड़े बेकार हो जाते हैं। शूटिंग के बाद ये या तो प्रोडक्शन की संदूकों में महीनों यूं ही पड़े रहते हैं फिर फेंक दिए जाते हैं। बहुत कम ऐसा होता है कि फिल्म निर्माता इनको दोबारा इस्तेमाल करने की सोचते हैं या इन्हें रिसाइकल करने की तरफ ध्यान देते हैं। मैं इस दिशा में अपनी तरफ से कुछ योगदान करते हुए ये कोशिश कर रही हूं कि फिल्म में मेरे कपड़े ऐसी वस्तुओं से बनाए जाएं जो प्राकृतिक रूप से नष्ट हो सकें या रिसाइकल्ड मटीरियल से बनाए जाए। फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल’ (Mishan Impossible) में मैं इसे कर पा रही हूं। इस फिल्म में मैं जो भी कपड़े पहन रही हूं वे या तो कचरे से बने हैं या फिर ऐसी वस्तुओं से जो प्राकृतिक रूप से नष्ट हो सकती हैं। इंद्राक्षी का ये विचार मुझे बहुत पसंद आया है और मैं कोशिश करूंगी कि इसे अपनी आगे की फिल्मों में भी लागू कर सकूं।’

विज्ञापन
Taapsee Pannu embraces clothes made out of waste for her next Telugu film Mishan Impossible
हसीन दिलरुबा मे तापसी पन्नू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कनिका ढिल्लों की लिखी और विनिल मैथ्यू के निर्देशन में बनी तापसी की पिछली फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ ओटीटी पर रिलीज होकर हालांकि ज्यादा वाहवाही नहीं लूट पाई है। लेकिन, तापसी को अपने इस किरदार से भी उतना ही प्यार है जितना उन्होंने अपनी दूसरी फिल्मों से किया है। फिल्म निर्माता आनंद एल राय के लिए फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ ने दिक्कतें जरूर बढ़ाई हैं जिनके ऊपर अब अपनी अगली फिल्म ‘अतरंगी रे’ को लेकर दबाव ज्यादा बढ़ गया है। फिल्म ‘अतरंगी रे’ के निर्देशक भी आनंद एल राय ही हैं और इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ सारा अली खान और धनुष मुख्य किरदारों में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed