फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jackie Shroff Birthday: टाइगर ने किया पिता जैकी श्रॉफ को बर्थडे विश, अभिषेक बच्चन ने भी दी जन्मदिन की बधाई

Tue, 01 Feb 2022 02:28 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Tue, 01 Feb 2022 02:28 PM IST
विज्ञापन
Tiger shroff and Abhishek Bachchan wishes Jackie Shroff on his birthday
जैकी श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

80 के दशक में एक्शन और रोमांटिक हीरो के रूप में बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने वाले जैकी श्रॉफ का आज जन्मदिन है। इस मौके पर अभिनेता की पत्नी आयशा श्रॉफ के साथ ही उनके बेटे और अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने उन्हें सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाई दी है। जैकी श्रॉफ को अभिषेक बच्चन ने एक तस्वीर शेयर करते हुए बधाई दी है। 

Tiger shroff and Abhishek Bachchan wishes Jackie Shroff on his birthday
जैका श्रॉफ, आयशा श्रॉफ - फोटो : Twitter

आयशा श्रॉफ ने दी बधाई 
जैकी की तस्वीरों को साझा करते हुए आयशा ने एक प्यार भरा संदेश लिखा। उन्होंने लिखा, “दुनिया के सबसे दयालु दिल वाले इंसान को जन्मदिन मुबारक हो! आप एक सबसे अच्छे बेटे और सबसे प्यारे पिता हैं।" उन्होंने इस पोस्ट में अपने बच्चों टाइगर श्रॉफ और कृष्णा श्रॉफ को भी टैग किया। पोस्ट की पहली तस्वीर जैकी के एक पुराने फोटोशूट की है। दूसरी फोटो में वह अपने दिवंगत पिता काकुभाई श्रॉफ के साथ पोज देते हुए दिख रहे हैं और आखिरी तस्वीर उनके बच्चों कृष्णा और टाइगर के बचपन की है। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ayesha Shroff (@ayeshashroff)



 
Tiger shroff and Abhishek Bachchan wishes Jackie Shroff on his birthday
जैकी श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

कमेंट्स में मिल रही बधाई
आयशा की पोस्ट पर सुनीता कपूर ने कमेंट करते हुए कहा, "हैप्पी बर्थडे।" एक प्रशंसक ने लिखा, "हैप्पी बर्थडे जैक जी। आप एक अच्छे इंसान हैं और उम्मीद है कि आप सभी से जल्द ही मुलाकात होगी।" एक अन्य ने कहा, "आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं सर। आपने हमेशा बहुत सारे लोगों को प्रेरित किया है। हम सभी आपसे प्यार करते हैं सर।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Tiger shroff and Abhishek Bachchan wishes Jackie Shroff on his birthday
टाइगर श्रॉफ, जैकी श्रॉफ - फोटो : twitter
बेटे ने कही ये बात
टाइगर श्रॉफ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर जैकी की तस्वीरों का एक कोलाज साझा किया और लिखा, "बेस्ट डैड को 18वें जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं। भगवान आपको हमेशा उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें। आशा है कि मैं इस साल आपको थोड़ा और गौरवान्वित कर पाऊं, जिस तरह से मुझे आपका बेटा होने पर गर्व है।"



 
विज्ञापन
Tiger shroff and Abhishek Bachchan wishes Jackie Shroff on his birthday
अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अभिषेक बच्चन ने माना सबसे अच्छा
जूनियर बच्चन यानी अभिषेक बच्चन ने भी जैकी को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपनी और जैकी की एक पुरानी तस्वीर को साझा करते हुए लिखा, "जब मैं एक बच्चा था,आप उन सभी में सबसे अच्छे हैं। जन्मदिन मुबारक हो जैकी सर।"


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed