फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'लव स्टोरी' की वो खूबसूरत 'पिंकी' का अब बदल चुका है लुक, शादी के बाद एक्टिंग छोड़ बनीं सिंगर

Wed, 25 Aug 2021 10:33 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 25 Aug 2021 10:33 AM IST
विज्ञापन
Vijayta Pandit Birthday Life Has Become One Big Tragedy
vijayta pandit - फोटो : सोशल मीडिया

80 के दशक की खूबसूरत अभिनेत्री और गायिका रहीं विजेयता पंडित का आज जन्मदिन है। उनका जन्म 25 अगस्त 1967 को मुंबई में हुआ था। विजेयता संगीत परिवार से आती हैं। पंडित जसराज उनके चाचा हैं। उनकी बड़ी बहन सुलक्षणा पंडित भी एक अभिनेत्री होने के साथ-साथ पार्श्व गायिका हैं।



पहली फिल्म से हिट हो गईं विजेयता अब हैं गुमनाम
विजेयता लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री ही नहीं लाइम लाइट से भी दूर हैं। विजेयता ने 1980 में आई फिल्म 'लव स्टोरी' में 'पिंकी' का रोल निभाया था। फिल्म में उनके हीरो कुमार गौरव थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। विजेयता और कुमार गौरव की जोड़ी ऑन स्क्रीन ही नहीं ऑफ स्क्रीन भी बनी। आज विजेयता के जन्मदिन पर हम आपको उनकी जिंदगी के कुछ ऐसे पहलुओं से रूबरू करवाने जा रहे हैं जिसे सुनकर आपको भी यकीन नहीं होगा। तो चलिए जानते हैं...

Vijayta Pandit Birthday Life Has Become One Big Tragedy
vijayta pandit - फोटो : social media

'लव स्टोरी' फिल्म के बाद विजेयता और गौरव एक-दूसरे को डेट करने लगे थे। यहां तक कि विजेयता ने गौरव के साथ समय बिताने के लिए अच्छी फिल्मों को ठुकराना शुरू कर दिया। गौरव और विजेयता के परिवार के कारण ये रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया। इसके बाद विजेयता ने एक और फिल्म की। जिसका नाम था 'मोहब्बत'। 

Vijayta Pandit Birthday Life Has Become One Big Tragedy
vijayta pandit - फोटो : social media

विजेयता का करियर अभी शुरू ही हुआ था कि उन्होंने फिल्म डायरेक्टर समीर मलकान से 1986 में शादी कर ली। समीर मलकान ने एक फ्लॉप फिल्म बनाई थी जिसका नाम था- 'कार थीफ'। विजेयता ने चंद फिल्में करने के बाद ही एक्टिंग छोड़ दी और संगीत में अपना करियर बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vijayta Pandit Birthday Life Has Become One Big Tragedy
vijayta pandit - फोटो : social media

विजेयता और समीर की शादी ज्यादा समय तक नहीं चली और दोनों ने तलाक ले लिया। समीर के बाद विजेयता की जिंदगी में सिंगर आदेश श्रीवास्तव की एंट्री हुई। विजेयता और आदेश ने साल 1990 में शादी कर ली। आदेश ने विजेयता का एक पॉप एलबम निकाला। इस एलबम का नाम था 'प्यार का इजहार'। पॉप सिंगिंग में ये विजेयता का डेब्यू था। इस एलबम को माधुरी दीक्षित ने लॉन्च किया था। 

विज्ञापन
Vijayta Pandit Birthday Life Has Become One Big Tragedy
परिवार के साथ विजेता पंडित - फोटो : सोशल मीडिया

विजेयता के पति आदेश का निधन साल 2005 में हो गया था। आदेश फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर और कंपोजर थे। पिछले दिनों खबर आई थी कि पति के निधन के बाद उन्होंने काफी आर्थिक तंगी झेली। फिल्म लव स्टोरी की वो खूबसूरत विजयेता काफी बदल चुकी हैं। वो अब दो जवान बेटों की मां हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed