देश में लॉकडाउन की स्थिति को देखते हुए रामानंद सागर की रामायण और बीआर चोपड़ा की महाभारत को दोबारा प्रसारित किया जा रहा है। 28 मार्च से दिन में दो बार रामायण और दो बार महाभारत का प्रसारण होगा। बता दें कि दूरदर्शन पर सुबह और रात को नौ बजे रामायण, जबकि दोपहर 12 बजे और शाम को सात बजे महाभारत प्रसारित किया जाएगा। रामायण और महाभारत के प्रति लोगों का उत्साह सोशल मीडिया पर भी देखने को मिल रहा है। इस बीच हम आपको बताते हैं भगवान राम और माता सीता की 77 साल पुरानी फिल्म के बारे में, इसके साथ ही हम आपको बताएंगे कि आप इस फिल्म को कैसे देख सकते हैं।
रामायण और महाभारत से पहले घर बैठे ऐसे देखें 77 साल पुरानी फिल्म 'राम राज्य', अमेरिका में हुआ था प्रीमियर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल रामायण पर आधारित फिल्म 'राम राज्य' आजादी से पहले 1943 में रिलीज हो गई थी। इस फिल्म का निर्देशन विजय भट्ट ने किया था। फिल्म राम का किरदार प्रेम आदीब और सीता का किरदार शोभना समर्थ ने निभाया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये पहली भारतीय फिल्म थी जिसका प्रीमियर अमेरिका में हुआ था।
1987-88 में रामायण और महाभारत को लोग बड़े ही चाव से देखते थे। कहा जाता है कि उस दौर में अफसर से लेकर नेता तक किसी से मिलना तो क्या किसी का फोन भी उठाना पसंद नहीं करते थे। 78 एपिसोड वाले रामायण का प्रसारण जब होता था तो देश की सड़कों और गलियों में कर्फ्यू जैसा सन्नाटा छा जाता था। भारत के तमाम शहरों और गांवों में रामायण के टेलीकास्ट के समय लोग अगरबत्ती जलाकर बैठा करते थे। चप्पलें कमरे के बाहर उतार दी जाती थीं।