बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई सेलेब्स हैं, जिनकी फिल्में हिट होने के बाद डायरेक्टर उन्हें दोबारा अप्रोच करते हैं और फिर दोनों साथ में कई फिल्मों में काम करते हैं। फिल्में हिट होने से इनकी जोड़ी भी काफी हिट हो जाती है। इन एक्टर और डायरेक्टर की जोड़ी को फैंस ब्लॉकबस्टर का टैग दे देते हैं। आज हम आपको साउथ इंडस्ट्री के एक्टर और डायरेक्टर की जोड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो जब-जब साथ फिल्में लेकर सिल्वर स्क्रीन पहुंचे हैं, तब-तब थियेटर्स में कयामत ही नजर आई है।
South Films: ब्लॉकबस्टर है इन साउथ एक्टर और डायरेक्टर की जोड़ी, साथ मिलकर देते हैं सुपरहिट फिल्में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जूनियर एनटीआर और एसएस राजामौली
जूनियर एनटीआर और एसएस राजामौली की जोड़ी ने अब पूरी दुनिया में अपनी सफलता का परचम बुलंद कर दिया है। फिल्म 'आरआरआर' के गाने 'नाटू-नाटू' को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। पूरी दुनिया में भारत को गौरवान्वित करने का श्रेय इस हिट जोड़ी को जाता है। जूनियर एनटीआर और एसएस राजामौली इससे पहले ये दोनों 'स्टूडेंट नंबर 1', 'सिंहाद्री' और 'यमदोंगा' जैसी फिल्में दे चुके हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट रही थी।
अल्लू अर्जुन और सुकुमार
साउथ सिनेमा के स्टाइलिश एक्टर कहे जाने वाले अल्लू अर्जुन और सुकुमार की जोड़ी इस लिस्ट में अव्वल नंबर पर है। इन दोनों की जोड़ी फिल्म पुष्पा के हिट होने के बाद से ज्यादा चर्चा में आई थी। फिल्म पुष्पा से पहले अल्लू अर्जुन और सुकुमार एक साथ मिलकर फिल्म ‘आर्या’ और ‘आर्या 2’ जैसी ब्लॉकबस्टर दे चुके हैं। इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी बुलंदियों का परचम लहरा दिया था
थलपति विजय और एटली
साउथ फिल्मों में अपने एक्शन सीन्स को लेकर मशहूर अभिनेता थलपति विजय ने एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्में अपने नाम की हैं। आपको बता दें कि साउथ सिनेमा में थलपति और एटली का जोड़ी को सुपरहिट माना जाता है क्योंकि दोनों ने अब तक जितनी भी फिल्में की हैं वह बॉक्स ऑफिस पर हिट ही रही हैं। इसमें ‘बिगिल’, ‘मर्सेल’ और ‘थेरी’ आदि फिल्में शामिल हैं।
महेश बाबू और पुरी जगन्नाथ
टॉलीवुड इंडस्ट्री के प्रिंस कहे जाने वाले एक्टर महेश बाबू की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। महेश की ज्यादातर फिल्में काफी हिट रहती हैं। महेश बाबू और निर्देशक जगन्नाथ पुरी ने मिलकर कई बड़ी हिट फिल्में दी है। दोनों की हिट फिल्मों में ‘पोकरी’ और ‘बिजनेसमैन’ आदि शामिल है। हालांकि, अब दोनों में कुछ आपसी मतभेद हो गया, जिससे दोनों अब साथ काम नहीं करते हैं।