एक नए महीने का मतलब ओटीटी पर आने वाले कई नए कंटेंट। यह वजह है कि इस महीने रिलीज करने के लिए डिज्नी प्लस हॉटस्टार के पास बहुत कुछ है। इस अगस्त में डिज्नी प्लस हॉटस्टार आपके लिए हाउस ऑफ द ड्रैगन, शी-हल्क: अटॉर्नी एट लॉ जैसी कई मनोरंजक फिल्में और सीरीज लेकर आ रहा है। तो आइए जानते हैं इस महीने ओटोटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आनी वाली फिल्मों और सीरीज के बारे में-
Hotstar August Release: एक्शन और थ्रिलर से भरपूर होगा अगस्त का महीना, हॉटस्टार पर रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज
इस अगस्त में डिज्नी प्लस हॉटस्टार आपके लिए हाउस ऑफ द ड्रैगन, शी-हल्क: अटॉर्नी एट लॉ जैसी कई मनोरंजक फिल्में और सीरीज लेकर आ रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइटइयर
लाइटइयर एक साल 2022 में रिलीज होने वाली एक अमेरिकी एनिमेटेड साइंस फिक्शन एक्शनएडवेंचर फिल्म है, जो वॉल्ट डिज्नी पिक्चर्स और पिक्सर एनिमेशन स्टूडियो द्वारा निर्मित है। यह फिल्म टॉय स्टोरी फिल्म श्रृंखला का स्पिन-ऑफ है, और इस फ्रैंचाइजी में पांचवीं भाग है। यह सीरीज तीन अगस्त को रिलीज होगी।
ब्लूयी
ब्लूयी एक प्यारी छह वर्षीय ब्लू हीलर लड़की की कहानी है, जो अपने पिता, मां और उसकी चार वर्षीय छोटी बहन बिंगो के साथ रहती है। खेलो के प्रति ब्लूयी का प्यार उसके परिवार और पूरे पड़ोस को उसकी मस्ती और खेल की दुनिया में ले आता है। यह सीरीज 13 अगस्त होगी।
लेगो स्टार वार्स: समर वेकेशन
लेगो स्टार वार्स: समर वेकेशन एक आगामी लेगो एनिमेटेड सीरीज है जो 5 अगस्त, 2022 को डिज्नी प्लस पर रिलीज होगी। इस सीरीज में थोमस लेनन, यानकोविक, पॉल एफ टॉमकिन्स जैसे कलाकार नजर आएंगे।
हाउस ऑफ द ड्रैगन
हाउस ऑफ द ड्रैगन एक आगामी अमेरिकी फैंटेसी ड्रामा सीरीज है, जिसे जॉर्ज आर आर मार्टिन और रयान जे कोंडल ने एचबीओ के लिए बनाई है। यह टेलीविजन सीरीज गेम ऑफ थ्रोन्स का प्रीक्वल है और मार्टिन के 2018 के उपन्यास फायर एंड ब्लड के कुछ हिस्सों पर आधारित है।
द प्रिंसेस
वेल्स के राजकुमार और राजकुमारी डायना और चार्ल्स का रिश्ता लगभग दो दशकों तक अखबारों में सुर्खियों में रहा था। यह सीरीज 14 अगस्त को रिलीज होगी।
नॉट ओके
नॉट ओके साल 2022 की अमेरिकी ब्लैक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसे क्विन शेफर्ड द्वारा लिखित और निर्देशित किया गया है।
फीयरलेसः द इनसाइड स्टोरी ऑफ एएफएलडब्ल्यू (AFLW)
वॉल्ट डिज्नी कंपनी की यह छह भाग वाली सीरीज एएफएल वीमेन चैंपियनशिप की झलक दिखाती है। यह चैंपियनशिप खेल में महिलाओं के लिए पावरहाउस आंदोलन बन गया है।
माइक
माइक एक आठ एपिसोड वाली सीरीज है, जिसमें माइक टायसन के जीवन की विवादास्पद कहानी की सच्चाई को दिखाया गया है।
द फूल
द फूल जो एस्ट्राडा के जीवन सीरीज जो 12 अगस्त को सीरीज की जाएगी। इसकी कहानी एक 30 वर्षीय व्यक्ति जूलियो लोपेज़ (एस्ट्राडा) के ईर्द-गिर्द घूमती है।
द पेशेंट
द पेशेंट एक आगामी अमेरिकी साइकोजिकल थ्रिलर सीरीज है, जो जोएल फील्ड्स और जो वीसबर्ग द्वारा बनाई गई है। 10 एपिसोज वाली यह सीरीज 30 अगस्त को रिलीज की जाएगी।
आई एम ग्रुट
मार्वल स्टूडियोज की नई सीरीज 'आई एम ग्रुट' दस अगस्त को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही है। मार्वल की कई फिल्मों में नजर आए ग्रुट नामक केरेक्टर को लेकर अब मार्वल ने पूरी सीरीज तैयार की है, जिसका पहला चैप्टर इस महीने रिलीज हो रहा है।
चिन्ड्रल ऑफ द अंडरग्राउड
चिन्ड्रल ऑफ द अंडरग्राउड फेय यागर सच्ची कहानी पर आधारित है, जिन्होंने एक विशाल भूमिगत नेटवर्क बनाया था, जिसमें उन्होंने पति और पिता के कथित दुर्व्यवहार से पीड़ित सैकड़ों माताओं और बच्चों को छुपाया था।
रिजर्वेशन डॉग्स
रिजर्वेशन डॉग्स एक अमेरिकी टीन कॉमेडी ड्रामा टेलीविजन सीरीज है, जिसे स्टर्लिन हार्जो और तायका वेट्टी द्वारा एफएक्स प्रोडक्शंस के लिए बनाया गया है। यह पहली सीरीज है, जिसमें लगभग पूरी तरह से स्वदेशी उत्तर अमेरिकी कलाकारों और प्रोडक्शन टीम के साथ सभी स्वदेशी लेखकों और निर्देशकों को शामिल किया गया है।