सब्सक्राइब करें

मां तुझे प्रणाम: आरंभ है प्रचंड बोले मस्तकों का झुंड... गीत पर नृत्य से बांधा समां

संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 15 Aug 2022 09:47 AM IST
विज्ञापन
amar ujala Maa Tujhe Pranam Inter School Competition
आजादी का अमृत महोत्सव। - फोटो : अमर उजाला।

अमर उजाला ‘मां तुझे प्रणाम’ की कड़ी में आयोजित अंतर विद्यालयीय सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का खिताब आरपीएम एकेडमी कुसम्ही की टीम ने अपने नाम किया। स्कूल की छात्राओं ने आरंभ है प्रचंड बोले मस्तकों का झुंड... गीत पर भावमयी प्रस्तुति देकर माहौल को देशभक्तिमय बना दिया। प्रतिभागियों की भाव-भंगिमा ऐसी थी कि हर कोई ताली बजाने पर विवश हो गया। खूब वाहवाही मिली। दूसरा स्थान स्टेपिंग स्टोन इंटर कॉलेज और तीसरा स्थान एकेडमिक ग्लोबल स्कूल जंगलधूसड़ को मिला है।

Trending Videos
amar ujala Maa Tujhe Pranam Inter School Competition
आजादी का अमृत महोत्सव। - फोटो : अमर उजाला।

नगर निगम के नए भवन स्थित सभागार में सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता के दूसरे दिन उत्कृष्ट छह टीमों के बीच प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के लिए मुकाबला हुआ। हर प्रस्तुति पर पूरा सभागार मां भारती के जयघोष और वंदेमातरम के जयकारों से गूंज उठा। दर्शकों ने हर प्रस्तुति पर तालियां बजाकर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। आकर्षण का केंद्र आरपीएम एकेडमी की छात्राओं की शानदार प्रस्तुति रही। टीम ने शुरुआत में एक वीर योद्धा के लिए तिरंगे की अहमियत को बताती प्रस्तुति देकर लोगों को मुग्ध कर दिया। इसके  बाद आरंभ है प्रचंड गीत के माध्यम से पूरे माहौल में देशभक्ति का जोश भर दिया। स्टेपिंग स्टोन इंटर कॉलेज के मेधावियों ने सुनो गौर से दुनिया वालों गीत पर प्रस्तुति से समां बांध दिया। सभागार में बैठे दर्शकों ने तालियां बजाकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। एकेडमिक ग्लोबल स्कूल जंगलघूषण के छात्र-छात्राओं ने देश मेरे तेरी शान से बढ़कर गीत पर मनमोहक प्रस्तुति देकर अपनी दमदार उपस्थित दर्ज कराई। आरंभ है प्रचंड गीत के माध्यम से कार्यक्रम को ऊंचाई प्रदान की।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
amar ujala Maa Tujhe Pranam Inter School Competition
आजादी का अमृत महोत्सव। - फोटो : अमर उजाला।

इन विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की प्रस्तुति भी मनमोहक रही
सरस्वती बालिका सुरजकूंड की छात्राओं ने ...ए मेरे वतन के लोगों, जेपी एजुकेशन एकेडमी के विद्यार्थियों ने ...तू सारे जहां से प्यारी मेरे भारत की बेटी पर दमदार प्रस्तुति देकर माहौल में रंग भर दिया। एडी गर्ल्स राजकीय इंटर कॉलेज की छात्राओं ने ...देश रंगीला-रंगीला गीत पर नृत्य के माध्यम से कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। निर्णायक की भूमिका एनसीसी की सीमा राय और कत्थक नृत्यांगना शिलम राव ने निभाई। संचालन दीप्ती अनुराग ने किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में नगर आयुक्त अविनाश सिंह, अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा, उपनगर आयुक्त संजय शुक्ला, मृत्युंजय, सहायक नगर आयुक्त डॉ. मणि भूषण तिवारी, अविनाश प्रताप सिंह, आरजे अनुराग, विश्वमित्र भट्ट ने अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर प्रेसक्लब अध्यक्ष मारकंडेय मणि त्रिपाठी व मंत्री मनोज यादव आदि मौजूद रहे।

 

amar ujala Maa Tujhe Pranam Inter School Competition
आजादी का अमृत महोत्सव। - फोटो : अमर उजाला।

विजेताओं को सम्मानित किया
नगर आयुक्त अविनाश सिंह, ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स के निदेशक अनूप सराफ, आरके लक्ष्मी जनरल सेल्स लिमिटेड के निदेशक रमाकांत राय और डॉ. आयुष गुलाटी ने डांस प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया। नगर आयुक्त ने आरपीएम एकेडमी की टीम को ट्राफी प्रदान की। ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स के निदेशक ने स्टेपिंग स्टोन को ट्राफी प्रदान करके सम्मानित किया। आरके लक्ष्मी जनरल सेल्स लिमिटेड के निदेशक ने एकेडमिक ग्लोबल स्कूल को ट्राफी प्रदान की है। इस मौके पर जीडी गोयनका स्कूल के चेयरमैन राजू जायसवाल, परंपरा जेम्स एंड ज्वेल्स के निदेशक संजय अग्रवाल, डीपी मोटर्स के निदेशक नितिन मातनहेलिया मौजूद रहे।

ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स के निदेशक अनूप सराफ ने स्कूली टीमों के प्रदर्शन की सराहना की और कहा कि कार्यक्रम की गुणवत्ता बनाए रखी गई है। उन्होंने डांस प्रतियोगिता की विजेता टीम को 11 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 5100 और तीसरा स्थान पाने वाली टीम को 2100 रुपये देने का एलान किया। जल्द ही पुरस्कार राशि विद्यालयों के प्रधानाचार्य को उपलब्ध कराई जाएगी। प्रधानाचार्य के माध्यम से ही पुरस्कार राशि प्रतिभागियों को मिलेगी।

 

विज्ञापन
amar ujala Maa Tujhe Pranam Inter School Competition
आजादी का अमृत महोत्सव। - फोटो : अमर उजाला।
स्कूल के शिक्षक व छात्र-छात्राएं
आरपीएम एकेडमी
शिक्षिका विनीता राय और नीतू यादव के मार्गदर्शन में खुशी चौबे, कृतिका गौड़, स्मिता पांडेय, कृतिका उपाध्याय, स्वर्णिमा यादव, साल्वी दुबे, अनु सिंह, रिशिका सिंह, तान्या वर्मा, चित्रांशी यादव, श्रेया प्रजापति ने प्रस्तुति दी।

स्टेपिंग स्टोन इंटर कॉलेज
शिक्षक आफताब के निर्देशन में आदित्य श्रीवास्तव, सिमरन गुप्ता, प्रेरणा मिश्रा, अंश श्रीवास्तव, आकृति शर्मा, युगांक सिंह, अन्वेश मिश्रा, खुशी यादव, लीना और युक्ती सचदेव, जसलीन मदान, जैनब ने प्रस्तुति दी।

एकेडमिक ग्लोबल स्कूल
उपेंद्र द्विवेदी, अर्चना पाठक, शिप्रा, अब्दुल बारी, जितेंद्र शर्मा, अभिषेक और विशाल के निर्देशन में दृश्य मिश्रा, साक्षी उपाध्याय, सौरवी यादव, प्रियदर्शनी, समृद्धि, आयुष यादव, यश चौधरी, अखिल यादव, प्रांजल पांडेय, छवि सिंह, प्रीति गुप्ता, आयुष कुमार सिंह, उत्कर्ष यादव, दुर्गेश यादव, अब्दुल रहमान, शुभम कुमार, नेहा यादव, पियूष चंद, साक्षी उपाध्याय, रमया राय, रिचा सिंह, दीक्षा, आस्था, शान्वी, शिक्षा यादव और अनिकेत सिंह ने प्रस्तुति दी।

जेपी एजूकेशन एकेडमी
शिक्षिका आशा पांडेय और बीना सिंह के मार्गदर्शन में तृषा यादव, कंचन सिंह, अविका श्रीवास्तव, छवि, शुभांगी, दिव्यांशी, पल्लवी, अमृता, अनुष्का, अक्षरा, अंशिका, वरुण, सौभाग्य, गौरव, कुंदन, प्रांशी आदि ने प्रस्तुति दी।

एडी राजकीय कन्या इंटर कॉलेज
किरणमयी तिवारी के मार्गदर्शन में कृतिका यादव, तान्या गुप्ता, रितु गुप्ता, अंशिका चौधरी, एकता गुप्ता, खुशी, दिव्या, सोनल, पलक, खुशी भारती, अमिशा, मुस्कान और अनुष्का ने प्रस्तुति दी।

सरस्वती बालिका विद्यालय
शिक्षिका विभा सिंह और सौम्या शुक्ला के निर्देशन में सलोनी, कामाक्षी, पूर्णिमा, निशा, अनन्या, सिद्धी, सानिया खरे, समीक्षा श्रीवास्तव, मैत्री श्रीवास्तव, धानवी, सत्या और साक्षी ने प्रस्तुति दी।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed