सब्सक्राइब करें

Gorakhpur: गोरखपुर में अब इस जलाशय का सुंदरीकरण करेगा GDA, चलाई जाएगी नाव

अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 22 Aug 2022 04:15 PM IST
विज्ञापन
Beautification of water body near Ramgarh Tal will start soon
रामगढ़ताल वॉटर बाडी ले आउट। - फोटो : अमर उजाला।

जल्द ही रामगढ़ताल के सामने करीब 42 एकड़ में फैले जलाशय (वॉटर बाडी) के सुंदरीकरण का काम शुरू होगा। इसके तहत न सिर्फ जलाशय को साफ किया जाएगा बल्कि इसके चारों ओर करीब छह किलोमीटर लंबा पाथ-वे बनाए जाने के अलावा थोड़ी-थोड़ी दूरी पर बैठने के लिए बेंच भी बनाए जाएंगे। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।



रामगढ़ताल नौकायन के सामने से आंबेडकर पार्क, वसुंधरा एन्क्लेव होते हुए वाटर बॉडी योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह के पीछे तक फैली है। काफी मात्रा में फैली जलकुंभी को जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह की पहल पर साफ हो चुकी है। उसके बाद इसके सुंदरीकरण की परियोजना भी तैयार की गई है।

 

Trending Videos
Beautification of water body near Ramgarh Tal will start soon
रामगढ़ताल वॉटर बाडी ले आउट। - फोटो : अमर उजाला।

ढाई मीटर चौड़ा और छह किलोमीटर लंबा पाथ-वे बनेगा
वाटर बॉडी के चारों ओर करीब ढाई मीटर चौड़ा पाथ वे बनाया जाएगा। करीब छह किलोमीटर लंबा यह पाथ-वे टहलने के लिए शहर का सबसे बड़ा ट्रैक होगा। वाटर बॉडी में छोटी नाव भी चलाई जाएगी। इसे आंबेडकर पार्क से भी जोड़ा जाएगा।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Beautification of water body near Ramgarh Tal will start soon
रामगढ़ताल - फोटो : अमर उजाला।

 वाटर बॉडी के किनारे आकर्षक फूलों वाले पौधे भी लगाए जाएंगे। नियमित दूरी पर बेंच लगाई जाएगी, जहां लोग बैठकर वाटर बॉडी की खूबसूरती को निहार सकेंगे। वाटर बॉडी के चारों ओर आकर्षक लाइटें भी लगाई जाएंगी। इसका पूरा ट्रैक हरा-भरा होगा।

 

Beautification of water body near Ramgarh Tal will start soon
रामगढ़ताल। - फोटो : अमर उजाला।

सुंदरीकरण पर होंगे 10 करोड़ रुपये खर्च, रखरखाव करेगा होटल प्रबंधन
वाटर बाडी के सुंदरीकरण पर करीब 10 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके रखरखाव की जिम्मेदारी एक होटल को दी जाएगी। वाटर बॉडी में प्रारंभिक बिंदु से लेकर अंतिम छोर तक छोटी नाव का संचालन किया जाएगा।

 

विज्ञापन
Beautification of water body near Ramgarh Tal will start soon
जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह। - फोटो : अमर उजाला।
दो पुल भी बनाए जाएंगे
वाटर बॉडी पर दो पुल भी बनाए जाएंगे। एक पुल योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह के पीछे से वसंधुरा एन्क्लेव तक बनाया जाएगा। इस पुल के बन जाने से लोग आसानी से देवरिया बाईपास तक पहुंच सकेंगे।  एक पुल वाटर बाडी के प्रारंभिक बिंदु से नौकायन तक बनाया जाएगा। यह पैदल पुल होगा।

जीडीए उपाध्यक्ष प्रेमरंजन सिंह ने कहा कि जल्द ही वाटर बॉडी के सुंदरीकरण का काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके सुंदरीकरण पर करीब 10 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed