सब्सक्राइब करें

त्यौहारों की धूम: गोरखपुर के बाजार गुलजार, ग्राहकों को मिल रहे उपहार; उड़ान पर कारोबार

संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 31 Oct 2023 01:44 PM IST
सार

करवाचौथ, छठ और नए ट्रेंड के आभूषण और कपड़े दुकानों में सज गए हैं। शहर के मुख्य बाजार, गोलघर, विजय चौक, पार्क रोड, सिविल लाइंस समेत अन्य प्रमुख बाजार में दशहरा के बाद लोग खरीदारी करने में जुट गए हैं। सोने-चांदी की खरीदारी पर उपहार मिलना भी शुरू हो गया।

विज्ञापन
Booking of vehicles starts along with purchase of jewelery and clothes during festival
गोरखपुर के बाजार हुए गुलजार। - फोटो : अमर उजाला।

पहले नवरात्र, अब करवाचौथ, छठ और दीपावली की तैयारियों के बीच बाजार में रौनक लौट आई है। ग्राहकों को लुभाने के लिए उपहारों की झड़ी के बीच कपड़ों के शोरूम, ऑटोमोबाइल और ज्वेलरी की दुकानों में चहल-पहल दिखने लगी है। शादी-विवाह के आयोजन वाले घरों में भी खरीदारी शुरू हो गई है। गुलजार बाजार से उत्साहित कारोबारियों को उम्मीद है कि इस बार उनकी दिवाली अच्छी गुजरेगी।


 

Trending Videos
Booking of vehicles starts along with purchase of jewelery and clothes during festival
बाजार हुए गुलजार। - फोटो : अमर उजाला।

पिछले करीब तीन माह से बाजार में रौनक गायब थी। पितृपक्ष में ज्वेलरी की दुकानों को छोड़कर बाकी दुकानदार ग्राहकों के इंतजार में ही दिन गुजार रहे थे। लेकिन, अब बाजार में ग्राहकों की चहल-पहल बढ़ गई है। कारोबारियों ने भी उपहारों और लुभावने स्कीम के साथ तैयारी कर ली है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Booking of vehicles starts along with purchase of jewelery and clothes during festival
करवा चौथ के अवसर पर खरीदारी करती महिला। - फोटो : अमर उजाला।

नए ट्रेंड के आभूषण और कपड़े दुकानों में सज गए हैं। शहर के मुख्य बाजार, गोलघर, विजय चौक, पार्क रोड, सिविल लाइंस समेत अन्य प्रमुख बाजार में दशहरा के बाद लोग खरीदारी करने में जुट गए हैं। सोने-चांदी की खरीदारी पर उपहार मिलना भी शुरू हो गया। ऑटोमोबाइल बाजार में अभी से वाहनों की लंबी बुकिंग शुरू हो गई है। ग्राहक अपनी गाड़ी दिवाली और धनतेरस के मौके पर ही लेना चाह रहे हैं।

 

Booking of vehicles starts along with purchase of jewelery and clothes during festival
करवा चौथ - फोटो : भूपिंदर सिंह

त्योहारों में अब ग्राहकों ने शुरू की खरीदारी
त्योहारों में ग्राहकों ने खरीदारी शुरू कर दी है। दो-तीन महीने पहले तक ग्राहक तो आ रहे थे, लेकिन उत्साह की कमी दिख रही थी। अब ग्राहक त्योहार और लगन के हिसाब से खरीद कर रहे हैं।-अतुल सराफ, निदेशक, ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स।

त्योहार को लेकर ऑटोमोबाइल कारोबारियों में खुशी है। अच्छा मुनाफा हो रहा। पितृपक्ष के बाद से थोड़ी राहत मिली है। अच्छी सेल और त्योहार लगन की बुकिंग से उम्मीदें और ज्यादा बढ़ गई हैं। -धीरज दास, निदेशक, बीआर हुंडई।

नवरात्र से अच्छी बिक्री हुई है। अन्य त्योहार जैसे-जैसे करीब आएंगे खरीदारी और बढ़ेगी। नवरात्र से ही शुभ नक्षत्र होने की वजह से लोगों ने खरीदारी शुरू कर दी थी। अब दिवाली और धनतेरस की बुकिंग के लिए लोग आ रहे।
-अभिषेक अग्रवाल, निदेशक, आर्बिट ऑटोमोबाइल।


 

विज्ञापन
Booking of vehicles starts along with purchase of jewelery and clothes during festival
गोरखपुर में त्यौहारों की धूम। - फोटो : अमर उजाला।

कपड़ों का बाजार पूरी तरह तैयार
पितृपक्ष की वजह से खरीदारी थोड़ी कम थी। नवरात्र, दशहरा बीतने के बाद अब दीपावली, छठ के साथ लगन वाले दिन आ रहे हैं। इसकी तैयारी अभी से शुरू हो गई है। अभी ग्राहकों की भीड़ और बढ़ेगी। -विभोर पोद्दार, निदेशक, सांवरिया।

मॉल में दिखने लगी भीड़
नवरात्र के पहले मॉल में भीड़ सिर्फ घूमने वालों की थी। लेकिन, त्योहार शुरू होते ही ग्राहक भी आने लगे हैं। त्योहारों के साथ लगन का सीजन शुरू होने से खरीदारी बढ़ जाती है। - अमित टेकड़ीवाल, निदेशक ओरियन मॉल।

नवरात्र शुभ, खरीदारी बढ़ जाती

तीन महीने बाजार बहुत फीका रहा। नवरात्र को शुभ माना जाता है। इसके बाद कई त्योहार शुरू होते हैं, जिन पर अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। त्योहारों के साथ लगन में भी कपड़ों की मांग बढ़ जाती है।- आकाश अग्रवाल, निदेशक, ड्रेसलैंड।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed