सब्सक्राइब करें

मुख्यमंत्री योगी का एलान: स्नातक, परास्नातक, इंजीनियरिंग करने वालों को टैबलेट देगी सरकार

अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर/संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 13 Sep 2021 04:04 PM IST
सार

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को मिलेगा यात्रा भत्ता। 2017 से पहले सपा-बसपा के लोग हजम कर जाते थे राशन, नेपाल-बांग्लादेश चला जाता था राशन। तब गरीब भूखे पेट सोता था, अब राशन निगलने की कोशिश करने वाला जेल जाएगा।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath announced to give tablets to graduates post graduates and engineering graduates in UP
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कुशीनगर और संतकबीरनगर में 645 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस मौके पर अलग-अलग जनसभाओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने स्नातक, परास्नातक, अंजीनियरिंग, फार्मेसी, एएनएम व जीएनएम करने वाले विद्यार्थियों को टैबलेट उपलब्ध कराने का एलान किया। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को यात्रा भत्ता देने की घोषणा की। दोनों जिलों की जनसभाओं में मुख्यमंत्री ने सपा-बसपा पर हमला बोला। कहा कि आज हर गरीब को मुफ्त राशन मिल रहा है। 2017 के पहले अब्बाजान कहने वाले गरीबों का राशन हजम कर जाते थे। उनके चेलों में बंटकर यह राशन नेपाल व बांग्लादेश चला जाता था। आज कोई गरीबों का राशन निगलने की कोशिश करेगा तो निगल भले न सके लेकिन जेल जरूर चला जाएगा। सीएम ने कहा कि अब जाति और धर्म देखकर योजनाओं का लाभ नहीं दिया जाता। पूर्व की सरकारों में नौकरी के नाम पर वसूली होती थी, योग्य उम्मीदवारों को नहीं मिलता था मौका।
CM Yogi Adityanath announced to give tablets to graduates post graduates and engineering graduates in UP
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला
कुशीनगर के कप्तानगंज और तमकुहीराज में सीएम ने कहा कि तब सत्ता के प्यारे गरीब-गुरबे नहीं बल्कि उन्हें लूटने वाले थे। गरीबों तक राशन नहीं पहुंचता था। उसे सपा और बसपा के लोग खा जाते थे। गरीब राह देखता और भूखे पेट सोता था। अब समय बदल गया है। आज गरीबों को भरपेट भोजन मिलता है।
CM Yogi Adityanath announced to give tablets to graduates post graduates and engineering graduates in UP
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
संतकबीरनगर में जिला कारागार समेत 245 करोड़ की 122 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने स्नातक, परास्नातक, इंजीनियरिंग, फार्मेसी, एएनएम व जेएनएम करने वाले विद्यार्थियों को टैबलेट उपलब्ध कराने और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को यात्रा भत्ता देने का एलान किया। सीएम ने इंसेफेलाइटिस का जिक्र करते हुए कहा कि पहले यह बीमारी सैकड़ों बच्चों की जान ले लेती थी। भाजपा की सरकार बनने के बाद से स्वच्छता और शुद्ध पेयजल योजना के दम पर इस बीमारी पर अंकुश लगाने में कामयाबी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath announced to give tablets to graduates post graduates and engineering graduates in UP
कुशीनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
कुशीनगर से जल्द शुरू होगी अंतरराष्ट्रीय उड़ान
सीएम ने कहा कि भगवान बुद्ध की नगरी कुशीनगर से जल्द ही अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू हो जाएगी। विदेशी पर्यटक सीधे कुशीनगर आएंगे। इससे जिले में रोजगार का अवसर बढ़ेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिले में विकास का पहिया अभी और रफ्तार पकड़ेगा। जिले का अपना मेडिकल कॉलेज होगा। जल्द ही उसका उद्घाटन करने जिले में आऊंगा।
 
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath announced to give tablets to graduates post graduates and engineering graduates in UP
संतकबीरनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
बखिरा के बर्तनों की चमक दुनिया में बिखरेगी
मुख्यमंत्री ने कहा कि संतकबीरनगर को रेडीमेड गारमेंट का हब बनाने की अपार संभावनाएं हैं। सरकार की ओर से संसाधन उपलब्ध कराने और बाजार की व्यवस्था करने की कोशिश हो रही है। आने वाले दिनों में बखिरा के बर्तनों की चमक पूरी दुनिया में फैलेगी। तामेश्वरनाथ धाम और मगहर का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा तामेश्वरनाथ में पर्यटन विकास की परियोजनाएं शुरू की गई हैं। मगहर में संतकबीर की निर्वाण स्थली पर दो वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास की नींव रखी थी। इनमें से अधिकतर परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं। जल्द ही इनका लोकार्पण होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed