UP: सात दिन पहले लापता हुआ, झाड़ी में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, गोरखपुर नगर निगम में था सफाईकर्मी
हाटा कोतवाली क्षेत्र के धनहा गांव के 32 वर्षीय योगेश 17 जून को घर से पेड़ की डाली काटने की बात कहकर निकले थे। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर घरवालों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। रिश्तेदारों और परिचितों के यहां खोजबीन के बावजूद उसका पता नहीं चल सका। इस दौरान पता चला कि योगेश की साइकिल और मोबाइल फोन किसी दुकान पर बंधक है। पुलिस को इसकी सूचना दी गई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाटा कोतवाली क्षेत्र के पड़री में बुधवार सुबह युवक का शव झाड़ियों में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। उसकी पहचान धनहा निवासी योगेश पुत्र रामप्यारे के रूप में हुई है। योगेश गोरखपुर नगर निगम में सफाईकर्मी था और सात दिन पहले लापता हो गया था। घरवालों ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
हाटा कोतवाली क्षेत्र के धनहा गांव के 32 वर्षीय योगेश 17 जून को घर से पेड़ की डाली काटने की बात कहकर निकले थे। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर घरवालों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। रिश्तेदारों और परिचितों के यहां खोजबीन के बावजूद उसका पता नहीं चल सका।
इस दौरान पता चला कि योगेश की साइकिल और मोबाइल फोन किसी दुकान पर बंधक है। पुलिस को इसकी सूचना दी गई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। बुधवार सुबह बंचरा-पडरी मार्ग स्थित ईंट-भट्ठे के पास झाड़ियों में चप्पलों पर ग्रामीणों की नजर पड़ी।
लोगों ने आसपास तलाश की तो झाड़ियों के अंदर शव दिखा। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि शव क्षत-विक्षत अवस्था में था। शव की हालत देखकर स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।
ममता की छांव खो चुके बच्चों के सिर से पिता का साया भी उठ जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं, क्षेत्र में घटना को लेकर दहशत और आक्रोश का माहौल है। सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लिया गया है। घर वाले हत्या का आरोप लगा रहे हैं।