सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   FIR registered against seven toll workers

Kushinagar News: सात टोलकर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 25 Jun 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against seven toll workers
विज्ञापन
सलेमगढ़। टोल प्लाजा पर टोल को लेकर सोमवार की रात हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने सात टोलकर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज की। टोल मैनेजर की तहरीर पर युवकों के खिलाफ पहले से प्राथमिकी दर्ज है।

तमकुहीराज थाना क्षेत्र के खुदरा गांव निवासी मुकुल राय का आरोप है कि सोमवार की रात टोल के रास्ते से जा रहे थे, टोलकर्मियों से बताया कि लोकल का रहने वाला हूं। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। शुरू में टोलकर्मियों ने पिटाई की। दोबारा विवाद हुआ तो उसका वीडियो वायरल कर साजिश के तहत टोल मैनेजर ने प्राथमिकी दर्ज करा दिया। दूसरे दिन मुकुल राय की तहरीर पर तराया सुजान पुलिस ने टोलकर्मी राहुल,आयुष,अभय कटारिया, धीरेंद्र, जोगिंद्र, बलराम,सचिन के खिलाफ मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। टोल पर विवाद को लेकर तनातनी चल रही है। पुलिस सीसी टीवी फुटेज की मदद से घटना की जांच कर रही है। दरोगा धर्मवीर सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed