{"_id":"6a3c3f27bd3664e08300eadd","slug":"thieves-broke-box-and-stole-jewelery-and-cash-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-162448-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बॉक्स तोड़कर जेवरात व नकदी उड़ा ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बॉक्स तोड़कर जेवरात व नकदी उड़ा ले गए चोर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 25 Jun 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मथौली। हाटा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिकटिया टोला कुशवाहा में मंगलवार की रात चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। वारदात के समय घर की महिलाएं बच्चों के साथ छत पर सो रही थीं।
गांव के राजेश बाहर रहकर नौकरी करते हैं। उनकी पत्नी मीना देवी बच्चों के साथ घर पर रहती हैं। मंगलवार की रात गर्मी के कारण वह बच्चों के साथ छत पर सोने चली गई थीं। इसी बीच देर रात चोर छत के रास्ते घर में घुस गए। चोरों ने घर में रखे बॉक्स को उठाकर कुछ दूरी पर स्थित खेत में ले जाकर तोड़ दिया। चोर बॉक्स में रखे जेवरात,नकदी व अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। बुधवार की सुबह घर में बिखरे पड़े सामान देख चोरी की घटना की जानकारी हुई। सूचना पाकर मौके पर आई पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पीड़ित परिवार के मुताबिक,10 हजार रुपये नकदी व लाखों रुपये के जेवरात की चोरी हुई है।