{"_id":"6a3c3f77a7490d2fdd0635ec","slug":"remove-shortcomings-in-three-days-otherwise-action-will-be-taken-sdm-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-162437-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन में दूर करें कमियां, नहीं तो होगी कार्रवाई : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन में दूर करें कमियां, नहीं तो होगी कार्रवाई : एसडीएम
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 25 Jun 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कप्तानगंज। एसडीएम कार्यालय में बुधवार को क्षेत्र में संचालित कोचिंग सेंटरों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। एसडीएम मोहम्मद जफर ने कोचिंग संचालकों को शासन की गाइडलाइन के अनुरूप सभी आवश्यक व्यवस्थाएं तीन दिन के अंदर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। चेतावनी दी कि समय सीमा में कमियां दूर नहीं करने वाले संस्थानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एसडीएम ने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संचालकों को निर्देश दिया कि संस्थान के प्रवेश द्वार पर आवश्यक सूचना पट्ट लगाए जाएं तथा अग्निशमन यंत्र, सुरक्षित विद्युत व्यवस्था, आपातकालीन निकास और अन्य जरूरी सुरक्षा मानकों को तत्काल दुरुस्त किया जाए। एसडीएम ने कहा कि सभी कोचिंग संचालकों को अपनी व्यवस्थाएं सुधारने के लिए तीन दिन का समय दिया जा रहा है। यदि इस अवधि में शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप व्यवस्था नहीं की गई तो संबंधित संस्थानों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि छात्रों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की कोताही स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक में मौजूद कोचिंग संचालकों से सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने को कहा गया।