लखनऊ में रणजीत बच्चन की हत्या की जांच में अब तक कई अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं। गोरखपुर पुलिस की मदद से लखनऊ पुलिस इस घटना को पर्दाफाश करने के करीब पहुंच गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक वारदात को अंजाम देने वाले शूटर मुंबई फरार हो गए। जहां से उन्हें आज गिरफ्तार कर लिया गया। हत्याकांड में बच्चन की एक पत्नी की भूमिका भी संदेह के दायरे में है, जिससे पूछताछ जारी है।
रणजीत बच्चन हत्याकांड में अब तक पांच खुलासे, इस सबूत ने उठाई पत्नी की तरफ उंगली
रणजीत बच्चन की कथित पत्नी शक के दायरे में बताई जा रही है। सूत्र बताते हैं कि पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। शक है कि उसी ने अपने करीबियों से मिलकर हत्या की साजिश रची और किराये से शूटरों से उनकी हत्या करवाई है।
गोरखपुर के प्रापर्टी डीलर से था लेनदेन का विवाद
एसटीएफ ने गोरखपुर से जिस प्रापर्टी डीलर को उठाकर लखनऊ पुलिस को सौंपा है, उससे बच्चन के पहले काफी करीबी संबंध थे। उसी ने गुलरिहा क्षेत्र के पतरका टोले में उनको जमीन भी दिलाई थी। बताते हैं बाद में उनके बीच लेनदेन का विवाद शुरू हो गया। जिसके चलते उसने हत्या की साजिश रची। कई अन्य लोगों से भी बच्चन का लेनदेन का विवाद होने की बात सामने आई है। रापर्टी डीलर के साथ ही तीन अन्य को भी पुलिस ने उठाया था लेकिन गोरखपुर में ही पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया था।
इसे भी पढ़ें...
रणजीत बच्चन हत्याकांड: क्यों अवैध संबंधों की ओर बढ़ी पुलिस की तफ्तीश? ये सबूत कर रहे इशारा
कौन थे रणजीत बच्चन, जिनकी लखनऊ में हत्या, क्यों रचाई दो शादियां, अखिनलेश से क्या नाता?
कालिंदी का चौंकाने वाला खुलासा-रणजीत से शादी के पुख्ता दस्तावेज नहीं, मंदिर में लिए थे फेरे