सब्सक्राइब करें

क्या सच में पत्नी स्मृति श्रीवास्तव ने कराई रणजीत बच्चन की हत्या? कत्ल की वजह भी आई सामने

डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Thu, 06 Feb 2020 09:37 PM IST
विज्ञापन
rising Question on wife Smriti Verma kill Hindu leaders Ranjeet Bachchan
ranjeet bachchan - फोटो : अमर उजाला।

लखनऊ के हजरतगंज इलाके में 2 फरवरी को हिंदू महासभा के अध्यक्ष रणजीत बच्चन की हत्या के मामले में पुलिस ने एक महिला समेत चार साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार की गई महिला रणजीत बच्चन की पत्नी स्मृति श्रीवास्तव बताई जा रही है। सूत्रों ने बताया है कि स्मृति वर्मा ने ही करीबियों के साथ मिलकर रंजीत बच्चन की हत्या की योजना बनाई थी। बताया जा रहा है कि कालिंदी से नजदीकियों के चलते दोनों के रिश्तों में खटास आई थी। जानिए, क्या है कत्ल की वजह...


 

Trending Videos
rising Question on wife Smriti Verma kill Hindu leaders Ranjeet Bachchan
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

पुलिस की पूछताछ में रणजीत की पत्नी कालिंदी शर्मा ने बताया था कि उनकी पहली मुलाकात गोरखपुर में 2002 में हुई थी। कालिंदी मूलरूप से कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के बरई पट्टी की रहने वाली है। उनके पिता गोरखपुर के नगर निगम के वर्कशॉप में तैनात थे। वह एक अच्छी एथलीट हैं। दोनों ने एक साथ साइकिल यात्रा शुरू की।

कालिंदी ने यह भी बताया कि उनकी शादी होने के एक साल बाद रणजीत ने 2015 में लखनऊ की रहने वाली स्मृति वर्मा नाम की महिला से शादी की थी। रणजीत की दूसरी शादी पर मैंने नाराजगी भी जाहिर की थी, जो कि स्वाभाविक है। फिर हम मैंने यह स्वीकार कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
rising Question on wife Smriti Verma kill Hindu leaders Ranjeet Bachchan
- फोटो : अमर उजाला

स्मृति की एक बेटी भी है। रणजीत उनसे मिलने भी जाते थे लेकिन वह रहते मेरे ही साथ थे। एक-दो बार स्मृति से मेरी बात भी हुई। फिर जब मेरे बच्चे की मौत हो गई तो मैंने स्मृति से बात नहीं की। रणजीत की तीन पत्नियों वाली बात अफवाह है। अगर सच्चाई है तो उसे खोजकर निकाला जाए।'

वहीं कालिंदी के चचेरे भाई मनोज ने पूछताछ में बताया कि रणजीत और स्मृति की शादी के प्रमाण भी मौजूद हैं। स्मृति के पास काफी संपत्ति है। कई बार रणजीत उसे लेकर स्मृति की जमीन दिखाने के लिए गए थे। दो दिन पहले भी वह उससे मिलने गए थे। स्मृति भी दूसरी शादी करना चाहती थी लेकिन रणजीत इसके खिलाफ थे। रणजीत स्मृति से अलग भी नहीं होना चाहते थे। उन्हें हमेशा इस बात की फिक्र रहती थी कि समाज क्या कहेगा, यही बात स्मृति को पसंद नहीं थी।

rising Question on wife Smriti Verma kill Hindu leaders Ranjeet Bachchan
- फोटो : अमर उजाला

पुलिस सीसीटीवी फुटेज में दिखी बलेनो कार के जरिए हत्यारों तक पहुंची। मुंबई से गिरफ्तार दीपेंद्र वर्मा नाम के शूटर को लेकर पुलिस की टीम आज लखनऊ लेकर पहुंचेगी। गिरफ्तार शख्स बलेनो कार का मालिक है।

मामले की जांच एसीपी हजरतगंज और सीओ क्राइम गोरखपुर कर रहे हैं। पुलिस ने 40 से ज्यादा सीसी टीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। उनमें से एक फुटेज में बच्चन की एक पत्नी घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर मौजूद रहकर ग्लोब पार्क की तरफ इशारा करते दिखाई दे रही है। सीसी टीवी फुटेज की टाइमिंग से स्पष्ट है कि जिस वक्त पर पत्नी इशारा कर रही है, उससे थोड़ी देर पहले ही आदित्य के साथ बच्चन, वॉक करते हुए ग्लोब पार्क की तरफ निकले थे।

विज्ञापन
rising Question on wife Smriti Verma kill Hindu leaders Ranjeet Bachchan
घटनास्थल। - फोटो : अमर उजाला

हत्यारों को रणजीत की पूरी दिनचर्या के बारे में जानकारी थी। वे जानते थे कि सुबह के समय रणजीत पत्नी के साथ टहलने निकलते हैं। हालांकि रोजाना रणजीत बच्चन दयानिधान पार्क टहलने जाते थे, वह ग्लोब पार्क नहीं जाते थे। रविवार को टहलने के लिए निकले तो पत्नी हजरतगंज चौराहे से परिवर्तन चौक की तरफ मुड़ गई, जबकि रणजीत व आदित्य कुमार श्रीवास्तव परिवर्तन चौक होते हुए ग्लोब पार्क पहुंच गए। वहां पीछे से आए शॉल ओढ़े बदमाश ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद बदमाश बाइक से वहां से फरार हो गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed