उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में तीन बच्चों की मां अपने बच्चों और पति को छोड़कर कक्षा सात में पढ़ने वाले छात्र के संग फरार हो गई थी। यह घटना 28 दिन पहले की है। इसके बाद पति ने महिला के गायब होने शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। शुक्रवार को पुलिस ने महिला को खोज निकाला।
यूपी: 7वीं के छात्र के प्यार में पति और तीन बच्चों को छोड़ फरार हुई थी महिला, 28 दिन बाद ऐसे हुई गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को पुलिस को मुखबिर के जरिए आरोपी महिला के बारे में जानकारी मिली। वन पार्क के समीप आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया और किशोर को बाल कल्याण समिति के संरक्षण में सौंप दिया गया। आरोपी महिला के तीन बच्चे हैं जिनकी उम्र क्रमश: 7,5,3 साल है।
जानकारी के मुताबिक, कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला को 14 साल के नाबालिग से प्यार हो गया। प्यार एक साल पहले हुआ जब उसकी उम्र महज 13 साल थी। दोनों साथ में घूमते तो थे मगर किसी को यह संदेह नहीं था कि दोनों के बीच में प्रेम संबंध भी हो सकता है।
महिला अपने पति से दूरी बनाने लगी थी लेकिन पति को भी संदेह नहीं हुआ। शिवरात्रि के दिन बड़ा मेला इलाके में लगता है, वहां पर वह उसे लेकर गई थी और फिर दोनों घर नहीं लौटे।
महिला के घर नहीं लौटने पर पति परेशान हो गया और खोजबीन करने के बाद पुलिस में सूचना दी। जांच में जो सच सामने आया है, उससे पति और पुलिस दोनों चौंक गए थे।