सब्सक्राइब करें

उपचुनाव में यहां दांव पर लगी थी भाजपा के दिग्गज नेताओं की साख, जनता ने जीत का सेहरा बांध रख लिया मान

बैकुंठनाथ शुक्ल, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Wed, 11 Nov 2020 01:00 PM IST
विज्ञापन
Deoria By-Election CM Yogi and BJP leaders credibility publicity for won in election
जीत के लिए भाजपा ने झोंक दी थी पूरी ताकत। - फोटो : अमर उजाला।
देवरिया सदर विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा के दिग्गज नेताओं की साख दांव पर लगी थी। जनता ने भी उनका मान रखते हुए पार्टी प्रत्याशी सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी के सिर जीत का सेहरा बांध दिया। यहां मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री समेत दोनों उप मुख्यमंत्री द्वारा जीत का पाठ पढ़ाने के लिए सभा की गई थी। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री सतीश द्विवेदी को देवरिया उपचुनाव का प्रभारी बनाया गया था। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह चुनाव की तिथि घोषित होने के पूर्व से ही जिले के पार्टी पदाधिकारियों के निरंतर संपर्क में थे। पार्टी को इसका फायदा मिला।
Trending Videos
Deoria By-Election CM Yogi and BJP leaders credibility publicity for won in election
देवरिया में सीएम योगी आदित्यनाथ।(फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
सपा, बसपा, कांग्रेस तीन प्रमुख पार्टियों के ब्राह्मण उम्मीदवार घोषित करने के बाद पार्टी ने जातीय समीकरण साधने के बजाय चुनाव प्रचार में केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को आगे रखा। चुनावी सभाओं में स्थानीय मुद्दों को भी भुलाया नहीं गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनाव से पूर्व शहर की जलनिकासी, शहीद रामचंद्र विद्यार्थी के नाम पर स्मारक की घोषणा कर करोड़ों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Deoria By-Election CM Yogi and BJP leaders credibility publicity for won in election
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
28 अक्तूबर को चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज के देवगांव गौरीबाजार में आयोजित सभा में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किसानों की दुखती रग पर मरहम लगाया। जिले की चीनी मिलों के बंद होने का ठीकरा बसपा, सपा पर फोड़ते हुए उन्हें चालू कराने का आश्वासन दिया। वह काफी हद तक चीनी मिल बंद होने से नाराज किसानों को साधने में सफल रहे।
Deoria By-Election CM Yogi and BJP leaders credibility publicity for won in election
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
29 अक्तूबर को बैतालपुर चीनी मिल ग्राउंड पर डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने सभाएं कीं। सभी ने ओमप्रकाश राजभर को सपा की बी टीम बताते हुए निर्दल प्रत्याशी के समर्थन में हुए छोटे दलों के गठजोड़ को कमजोर किया। इनसे पहले केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री, ग्राम्य विकास मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला, फिल्म अभिनेता व गोरखपुर के सांसद रवि किशन, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह चुनावी सभा किए थे। कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही देवरिया में ही जमे रहे। भाजपा ने जीत के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी थी। 20 की संख्या में मंत्री, सांसद, विधायक जिले में जमे रहे।
विज्ञापन
Deoria By-Election CM Yogi and BJP leaders credibility publicity for won in election
देवरिया में सीएम योगी आदित्यनाथ।(फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
बाकी कसर मुख्यमंत्री ने पूरी कर दी
सदर विधानसभा उपचुनाव में पार्टी के दिग्गजों की चुनावी सभा होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाकी कसर पूरी कर दी। 31 अक्तूबर को जीआईसी के मैदान में आयोजित सभा में उन्होंने उन मुद्दों को छुआ, जिनके बारे में लोग मुख्यमंत्री से जवाब चाहते थे। उन्होंने शहर को जलभराव से निजात दिलाने व बंद चीनी मिलों को चालू कराने का आश्वासन दिया। महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। इस सभा में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की भीड़ अधिक जुटी थी। समूह की महिलाओं को लुभाने में भी उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed