फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धनतेरस 2022: शुभ मुहूर्त में दूसरे दिन भी झूमा बाजार, करीब 150 करोड़ रुपये की हुई खरीदारी

Mon, 24 Oct 2022 10:37 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: vivek shukla Updated Mon, 24 Oct 2022 10:37 AM IST
विज्ञापन
Dhanteras 2022 market swings on second day in auspicious time
धनतेरस 2022 - फोटो : अमर उजाला।

धनतेरस के दो दिन शुभ मुहूर्त ने बाजार की रौनक बढ़ा दी। रविवार को धनतेरस के दूसरे दिन भी बाजार खरीदारी की वजह से झूम उठा। जहां पहले दिन गोरखपुर में करीब 350 करोड़ रुपये की खरीदारी हुई, वहीं रविवार को दूसरे दिन बाजार में 150 करोड़ रुपयों की धन वर्षा हुई। सबसे बेहतर बाजार सराफा और ऑटो सेक्टर का रहा।



पांच दिवसीय दिवाली महापर्व की शुरुआत 22 अक्तूबर को धनतेरस से हुई। इस साल धनतेरस की खरीदारी का मुहूर्त 22 अक्तूबर की शाम से 23 अक्तूबर की शाम तक रहा। ऐसे में शनिवार से लेकर रविवार तक जमकर खरीदारी हुई। दरअसल दो दिनों तक धनतेरस की खरीदारी के शुभ मुहूर्त से बाजार की खूब चांदी रही। रविवार को भी 150 करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ।

 

Dhanteras 2022 market swings on second day in auspicious time
धनतेरस 2022 - फोटो : अमर उजाला।

सराफा, ऑटो और बर्तन की दुकानों पर अच्छी भीड़ दिखी। शनिवार के चलते लोहे की खरीदारी से बचने वाले लोगों ने रविवार को कार, बाइक से लेकर बर्तन तक की खरीदारी की। गोलघर, हिन्दी बाजार, आर्यनगर, मोहद्दीपुर, असुरन, मेडिकल रोड, इंजीनियरिंग कॉलेज इलाके में बाइक, कार से लेकर आभूषणों की दुकानों पर खूब भीड़ दिखी। धनतेरस की खरीदारी शाम छह बजे तक थी, लेकिन इसके बाद भी दुकानों पर भीड़ दिखी। ऑटो सेक्टर में दो दिनों में 7000 से अधिक कार-बाइकों की बिक्री हुई।

 

Dhanteras 2022 market swings on second day in auspicious time
धनतेरस 2022 - फोटो : अमर उजाला।

झालर और लाइटिंग खरीदने के लिए मारामारी
दिवाली की वजह से रेती, कोतवाली रोड पर झालर, लाइटिंग आदि की दुकानों पर लोगों की काफी भीड़भाड़ रही। सिर्फ रविवार को दो करोड़ से अधिक झालर और लाइटिंग की बिक्री की संभावना जताई जा रही है। चाइनीज झालरों को दुकानदारों ने काफी कम कीमत में बेचा। थोक कारोबारी राजीव रस्तोगी ने बताया कि वैसे तो छठ तक झालरों की बिक्री होगी, लेकिन असल बिक्री सोमवार को दिन में दो बजे तक ही होगी। पिछले सालों की तुलना में काफी कम कीमत पर झालरों की बिक्री हुई है। इस बार ग्राहकों ने खूब खरीदारी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dhanteras 2022 market swings on second day in auspicious time
धनतेरस 2022 - फोटो : अमर उजाला।

इलेक्ट्रानिक्स के साथ रेडीमेड कपड़ों की खूब खरीदारी
इलेक्ट्रानिक्स के साथ ही रेडीमेड कपड़ों की भी खूब बिक्री हुई। दुकानों पर विभिन्न आकर्षक उपहारों, स्टेट बैंक क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए विशेष आफर, बजाज फाइनेंस से ऋण सुविधा का ग्राहकों ने खूब लाभ उठाया। शोरूम पर गिफ्ट की गारंटी के साथ धनतेरस के दिन ही माल की डिलीवरी, विभिन्न ब्रांडों के उत्पादों में 60 प्रतिशत तक की छूट व 25 प्रतिशत तक का कैश बैक की सुविधा मिली।

शहर में दो दिनों में बिकीं ढाई हजार बाइकें
ऑटोमोबाइल सेक्टर रविवार को गुलजार रहा। रविवार को बाइक लेेने वालों की काफी भीड़ रही। सिर्फ रविवार को ही पूरे शहर में अलग-अलग कंपनियों की ढाई हजार से अधिक बाइकें बिकीं। शनिवार को बाइक लेने वालों ने परहेज किया था। -नितिन मातनहेलिया, डीपी मोटर्स

 

विज्ञापन
Dhanteras 2022 market swings on second day in auspicious time
धनतेरस 2022 - फोटो : अमर उजाला।

हुंडई की बिक गईं 202 गाड़ियां
धनतेरस की तैयारियों में लोग दो दिन पहले से दिखने लगे थे। शुक्रवार को भी करीब 20 गाड़ियां बिकी थीं। शनिवार को पांच गाड़ियां बिकी थीं। रविवार को धनतेरस का असर शोरूम पर दिखा। सुबह से ही खरीदारों की भीड़ लगी रही। ये नजारा पूरे शहर के चार पहिया शोरूम का रहा। शाम तक 202 गाड़ियां सिर्फ हुंडई के शोरूम से बिकी थीं। - धीरज दास, निदेशक बीआर हुंडई

300 करोड़ रुपये का रहा बाजार
सराफा का बाजार काफी लंबे समय बाद धनतेरस पर गुलजार रहा। शनिवार की शाम को 6 बजे के बाद धनतेरस पर खरीदारी में एक टोटका प्रचलन में आ गया था। इससे लोगों ने खरीदारी कुछ कम की। लेकिन, रविवार को ग्राहकों की भीड़ पूरी उमड़ी रही। दोनों दिन में कुल 300 करोड़ रुपये का बाजार सोने-चांदी का रहा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed