फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी के इस गांव की यादों को सहेज कर विदा हुआ फ्रांसीसी परिवार, बोला- 'मौका मिला तो फिर आएंगे'

Wed, 26 Aug 2020 09:00 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Wed, 26 Aug 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
French family departs after saving memories of village in Maharajganj
फ्रांसीसी परिवार - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में रह रहे फ्रांसीसी परिवार को बुधवार को उत्तराखंड के लिए रवाना हो गया। अतिथि देवो भवः की परंपरा को कायम रखते हुए, विदेशी मेहमानों के सुखदुख में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहने वाले लोगों ने उनको हर्षोल्लास के साथ विदा किया। गांव की यादों को सहेजे हुए फ्रांसीसी परिवार बुधवार को कोल्हुआ उर्फ सिहोंरवा मंदिर से रवाना हो गया हुआ।



 

French family departs after saving memories of village in Maharajganj
फ्रांसीसी परिवार - फोटो : अमर उजाला।

भारतीय परिवेश फ्रांसीसी परिवार को खूब भाया। लिहाजा परिवार मंदिर में भोलेनाथ की आराधना हो या मंदिर परिसर में जमीन पर बैठ कर भोजन ग्रहण करने व्यवस्था। दोनों ही फ्रांसीसी परिवार को खूब अच्छा लगा। वहीं परिवार के सदस्यों द्वारा ग्रामीणों के कार्य में हाथ बंटाना भी बहुत अच्छा लगा।

French family departs after saving memories of village in Maharajganj
french family - फोटो : अमर उजाला।

फ्रांस के टूलूज शहर से जुलाई 2019 को 24 देशों के भ्रमण पर निकला फ्रांसीसी पहली मार्च को पाकिस्तान से बाघा बार्डर होते हुए भारत पहुंचा। जिसे भारत में विभिन्न स्थानों के भ्रमण के बाद नेपाल जाना था। लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण नेपाल सीमा सील होने की दशा में वह नेपाल नहीं जा सके। लिहाजा पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोल्हुआ उर्फ सिहोंरवा स्थित एक मंदिर पर रूक गए। जहां समय बीतने के साथ साथ परिवार भारतीय संस्कृति में पूरी तरह ढ़लता गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
French family departs after saving memories of village in Maharajganj
फ्रांसीसी परिवार - फोटो : अमर उजाला।
आलम यह रहा कि अंग्रेजी बोलने वाला परिवार भोजपुरी में ग्रामीणों से बातचीत करते हुए हर रोज मंदिर में शिव आराधना करने में लीन रहने लगा। वहीं परिवार जमीन पर बैठ कर भोजन ग्रहण करने में भी आनंद की अनुभूति करने लगा। पेशे से मकैनिक परिवार का मुखिया पैट्रीस पैलेरस ग्रामीणों के साथ झोपड़ी रखवाने से लेकर खेतों में कार्य कर हाथ बंटाकर भारतीय सभ्यता को यादों में संजो गए।
विज्ञापन
French family departs after saving memories of village in Maharajganj
फ्रांसीसी परिवार - फोटो : अमर उजाला।

पैट्रीस पैलेरस ने कहा कि भारत भ्रमण बहुत अच्छा लगा। कोरोना संक्रमण काल में यहां लोगों से बहुत प्रेम मिला। रहने के दौरान कभी ऐसा नहीं लगा की दूसरे देश में हूं। यहां के लोग बहुत अच्छे हैं। लोगों से इतना प्रेम मिला है कि अवसर मिलने पर बार-बार इस क्षेत्र में आऊंगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed