फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट जारी, इस वजह से बढ़ाई गई चौकसी

Wed, 26 Aug 2020 06:04 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 26 Aug 2020 06:04 PM IST
सार

  • जोन में चौकसी बढ़ी, नेपाल बॉर्डर पर पुलिस की सक्रियता बढ़ी
  • गोरखपुर में आईएसआई की सक्रियता के बाद एडीजी ने जारी किया अलर्ट

विज्ञापन
India Nepal Border issue alert by ADG Dava Sherpa
indo-nepal border - फोटो : अमर उजाला।

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए गोरखपुर में हनीफ के जासूसी और आतंकी गतिविधि में लिप्त बलरामपुर के मुस्तकीम उर्फ युसूफ की दिल्ली में गिरफ्तारी के बाद जोन में सतर्कता बढ़ा दी गई है। एडीजी दावा शेरपा ने जोन के सभी एसपी को पत्र जारी कर पुलिस की सक्रियता और बढ़ाने के साथ नेपाल बॉर्डर पर चौकस रहने का आदेश दिया है। निर्देश दिया है कि बॉर्डर की खुली सीमाओं की निगरानी को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाए।

India Nepal Border issue alert by ADG Dava Sherpa
indo-nepal border - फोटो : अमर उजाला।

जानकारी के मुताबिक, कोतवाली इलाके के जाफरा बाजार निवासी हनीफ उर्फ आरिफ को एटीएस ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में पकड़ कर दो दिन तक पूछताछ की थी। इस दौरान उसने एयरफोर्स स्टेशन, जीआरडी कैंप और रेलवे स्टेशन की फोटो तथा उससे जुड़ी कुछ सूचनाएं पाकिस्तानी आका को भेजने की बात कबूल की है। दो दिन तक चली पूछताछ के बाद कोई ठोस सबूत हाथ न लगने की वजह से एटीएस ने उसे छोड़ दिया है। हालांकि उस पर नजर रखने के साथ ही एटीएस, जासूसी नेटवर्क से जुड़े दूसरे लोगों के बारे में पता लगाने में जुटी है।

India Nepal Border issue alert by ADG Dava Sherpa
शहर का निरीक्षण करते गोरखपुर के एडीजी जोन दावा शेरपा।(file) - फोटो : अमर उजाला

इससे पहले आतंकी गतिविधियों में लिप्त बलरामपुर जिले के बढ़या भैंसाई निवासी मुस्तकीम उर्फ युसूफ खान को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बाद में पुलिस ने उसके घर की तलाशी लेकर काफी मात्रा में विस्फोटक और मानव बम बनाने में इस्तेमाल होने वाली विशेष जैकेट भी बरामद की। इन दोनों मामलों को देखते हुए एडीजी ने जोन पुलिस को सतर्क किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
India Nepal Border issue alert by ADG Dava Sherpa
Indo nepal border - फोटो : अमर उजाला।

एसएसबी से तालमेल कर काम करे पुलिस
जोन के छह जिलों कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती की सीमा नेपाल से लगती है। इन जिलों की पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने की हिदायत दी गई है। सीमावर्ती जिलों की पुलिस को एडीजी ने सीमा पर तैनात एसएसबी से तालमेल स्थापित कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने को कहा है।

विज्ञापन
India Nepal Border issue alert by ADG Dava Sherpa
एडीजी जोन दावा शेरपा।(फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला

एडीजी जोन दावा शेरपा ने बताया कि हनीफ और युसूफ का ममला सामने आने के बाद जोन पुलिस को सक्रियता बढ़ाने का आदेश दिया गया है। संदिग्ध गतिविधियों और नेपाल सीमा पर खास नजर बनाए रखने को कहा गया है। पुलिस एसएसबी से तालमेल बैठाकर निगरानी करेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed