फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक साथ उठी मां-बेटे की अर्थी देख रो पड़ा पूरा गांव, लोगों ने कहा- भगवान किसी को भी न दें ऐसा भाई

Tue, 25 Aug 2020 10:03 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 25 Aug 2020 10:03 AM IST
विज्ञापन
Funeral of mother and son after Double Murder in Gagaha Gorakhpur
रोते बिलखते परिजन। (इनसेट में मृतक) - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गगहा इलाके में हेमलता और उनके बेटे हर्ष की हत्या के बाद से ही गमगीन माहौल है। पोस्टमार्टम से शव आने के बाद गांव में और चीख पुकार मच गई। घाट पर एक साथ दोनों की चिता देखकर सबकी आंखें नम हो गईं।

Funeral of mother and son after Double Murder in Gagaha Gorakhpur
दोनों के शव देखकर रो पड़े लोग। - फोटो : अमर उजाला।

रिश्तेदार भी यह देख कर हैरान थे कि आखिर सगा भाई इस तरह की वारदात कैसे कर सकता है? वह भी चंद रुपयों के पेड़ की खातिर। पत्नी हेमलता व बेटे हर्ष को अरविंद ने मुखाग्नि दी।

Funeral of mother and son after Double Murder in Gagaha Gorakhpur
मृतक मां-बेटे का शव। - फोटो : अमर उजाला।

जानकारी के मुताबिक, रविवार की रात से ही रिश्तेदार घर पर आने लगे थे। सगे भाई होने की वजह से रिश्तेदार दोनों ही परिवार से जुड़े थे मगर इस कृत्य को जिसने भी देखा और सुना वह बड़े भाई राजेश को कोस रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Funeral of mother and son after Double Murder in Gagaha Gorakhpur
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।
सोमवार की दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद शव आया और फिर दोनों चिताएं एक साथ जलाई गईं। यह देखकर गांव वाले भी अपनी आंखों के आंसू रोक नहीं पाए। उनकी आंखें भी नम हो गई हैं। लोगों ने कहा कि भगवान किसी को भी ऐसा भाई मत दे, जो अपने स्वार्थ के लिए पूरे परिवार का नाश कर दे।
विज्ञापन
Funeral of mother and son after Double Murder in Gagaha Gorakhpur
मृतकों की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि रविवार की दोपहर में एक महुआ के पेड़ को लेकर दो सगे भाई राजेश और अरविंद दुबे में विवाद हो गया। इसके बाद राजेश के रिश्तेदारों ने अरविंद की पत्नी और बेटे को मौत के घाट उतार दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed