सब्सक्राइब करें

Gorakhpur Weather: गोरखपुर में आसमान से बरस रही आग, पारा पहुंचा 42.5 डिग्री सेल्सियस

संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 09 Jun 2023 02:06 PM IST
विज्ञापन
gorakhpur weather today rain heat wave temperature
तेज धूप और गर्मी से बचने का प्रयास करते लोग। - फोटो : अमर उजाला।

भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। तेज धूप के साथ भीषण गर्मी की तपिश से लोग परेशान हैं। आसमान से बरस रही आग से बचने के लिए लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। बृहस्पतिवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। दिन में अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह सामान्य से करीब साढ़े छह डिग्री सेल्सियस अधिक है।



 

Trending Videos
gorakhpur weather today rain heat wave temperature
गोरखपुर में गर्मी। - फोटो : अमर उजाला।

जून में दिनों दिन तापमान का पारा चढ़ता चला जा रहा है। इसे देख लगता है कि वह अपने पिछले चार साल पुराने रिकार्ड को तोड़ने को बेताब है। बृहस्पतिवार को सुबह से ही सूरज ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिए। दिन चढ़ने के साथ सूरज की तपिश और बढ़ती गई। आसमान से बरस रही आग से बचने के लिए लोग घरों में दुबके रहे। जो मजबूरी में निकले वह भी धूप से बचने के लिए तरह-तरह के जतन करते दिखे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
gorakhpur weather today rain heat wave temperature
गोरखपुर में गर्मी। - फोटो : अमर उजाला।

दोपहर में अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जो कि सामान्य तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस से 6.2 डिग्री सेल्सियस अधिक था। पिछले 48 घंटे में तापमान करीब ढाई डिग्री सेल्सियस की उछाल हुई है। हालांकि रात के न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई है।

इसे भी पढ़ें: जंगल कौड़िया-सोनौली रिंग रोड मामला: DM ने मुआवजे को लेकर किसानों का सुना दुखड़ा, बोले- अब नहीं होगा गोलमाल

gorakhpur weather today rain heat wave temperature
गोरखपुर में गर्मी। - फोटो : अमर उजाला।

दो दिन राहत मिलने के आसार
मौसम विशेषज्ञ केसी पांडेय ने बताया कि तपिश भरी गर्मी से 10 जून से राहत मिलने के आसार हैं। आठ जून को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक हल्का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। 10 जून से 12 जून तक पूर्वी यूपी में उसका असर देखने को मिलेगा। इस दौरान हल्के बादल छाने से लोगाें को गर्मी से राहत मिलेगी। कहीं-कहीं बूंदा-बांदी भी हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: मां की शिकायत पर FIR: अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किया दुष्कर्म, आरोपी की तलाश शुरू

विज्ञापन
gorakhpur weather today rain heat wave temperature
गोरखपुर में गर्मी। - फोटो : अमर उजाला।

पिछले दिनों ऐसे बढ़ा पारा

तारीख अधिकतम न्यूनतम
2 जून 38.8 28.1
3 जून 39 27
4 जून 39.8 27.1
5 जून 39 25
6 जून 40 26
7 जून 42 27
8 जून 42.5 28.7


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed