फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मनहूस कॉल से पिता की टूटी नींद, फोन पर बोला- 'बुझ गया घर का चिराग'

Fri, 11 Dec 2020 05:31 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, संतकबीरनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 11 Dec 2020 05:31 PM IST
विज्ञापन
maternal uncle and nephew died in road accident at sant kabir nagar news
रोते-बिलखते परिजन।(इनसेट में मृत कुनाल की फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में मोबाइल का एक कॉल परिवार के लिए मुसीबत का पहाड़ बन गया। यहां सड़क हादसे में एकलौते बेटे की मौत की खबर मिलते ही पिता बदहवास हो गए। परिजनों के पूछने पर कुछ देर तक तो उनकी आवाज ही नहीं निकल रही थी। उसके बाद बिलखते हुए बोले, 'मेरी तो दुनिया ही खत्म हो गई।' आगे की स्लाइड्स में पढ़िए क्या है पूरा मामला...
maternal uncle and nephew died in road accident at sant kabir nagar news
हादसे के बाद अस्पताल पहुंचे लोग। - फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि बस्ती जिले के कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ओरीजोत निवासी राजेश कुमार राजकीय इंटर कॉलेज बस्ती में वरिष्ठ सहायक पद पर कार्यरत हैं। उनकी 23 वर्षीय बेटी निधि और एकलौता बेटा 22 वर्षीय कुनाल कुमार उर्फ गोलू था।
maternal uncle and nephew died in road accident at sant kabir nagar news
रोते-बिलखते परिजन व मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
पीड़ित पिता राजेश कुमार ने बताया कि एकलौता बेटा कुनाल मंगलवार को घर से बुलेट लेकर खलीलाबाद में रिश्तेदार के घर शास्त्रीनगर गया था। वहीं से बेटा रिश्ते में अपने मामा मनीष कुमार गौंड और खलीलाबाद के रहने वाले एक अन्य युवक के साथ अपने दोस्त की बहन की शादी में शामिल होने बुधवार की देर शाम गंगा देवरिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
maternal uncle and nephew died in road accident at sant kabir nagar news
मृत कुनाल की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
गुरुवार की भोर में उनके मोबाइल पर साढ़ू सतीश ने फोन किया तो उनकी नींद टूटी। साढू ने उन्हें बताया कि हादसे में बेटा गोलू गंभीर से घायल हो गया है, अब उसके बचने की उम्मीद नहीं है। इस खबर से मन बेचैन हो गया और महसूस हो गया कि बेटा अब इस दुनिया में नहीं रहा। बिलखते हुए पिता परिवार के साथ खलीलाबाद पहुंचे तो उन्हें पता चला कि हादसे में बेटे कुनाल और रिश्तेदार मनीष गौड़ की मौत हो गई।
विज्ञापन
maternal uncle and nephew died in road accident at sant kabir nagar news
रोते-बिलखते परिजन व मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
पोस्टमार्टम हाऊस पर आए लोगों ने बताया कि हादसे में दूसरा मृतक शास्त्रीनगर निवासी मनीष कुमार पुत्र रामदरश भी अपने मां-बाप का एकलौता बेटा था। हादसे में दो रिश्तेदार परिवारों के एकलौते चिराग के बुझ जाने से पूरे इलाके में मातम छा गया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed