फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Exclusive: अब महंगी हो गई ट्रेन या रेलवे स्टेशन पर फिल्मों की शूटिंग, जमा करनी होगी सिक्योरिटी मनी

Wed, 19 Oct 2022 10:00 AM IST
vivek shukla राजन राय, गोरखपुर।
राजन राय, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 19 Oct 2022 10:00 AM IST
सार

गोरखपुर, लखनऊ, वाराणसी सहित पूर्वोत्तर रेलवे के सभी प्रमुख स्टेशन वाई श्रेणी में आते हैं। यहां बीते दो-तीन सालों में फिल्मों की शूटिंग बढ़ी है। पयर्टन के दृष्टि से बहुत सारे काम भी हुए हैं, जिससे फिल्म निर्माताओं का रुख यहां बढ़ा है।

 

विज्ञापन
Now shooting of films on train or railway station become expensive
Gorakhpur Railway station - फोटो : अमर उजाला।

अब ट्रेन और रेलवे स्टेशनों पर फिल्मों की शूटिंग महंगी हो गई है। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने शुल्क की नई दरें लागू की हैं। लाइसेंस शुल्क को दोगुना कर दिया गया है, साथ ही ट्रेन के साथ स्टेशन परिसर के लिए भी सिक्योरिटी मनी जमा करनी होगी। पहली बार एड व डाक्यूमेंट्री फिल्मों की शूटिंग के लिए भी शुल्क निर्धारित किया गया है।



गोरखपुर, लखनऊ, वाराणसी सहित पूर्वोत्तर रेलवे के सभी प्रमुख स्टेशन वाई श्रेणी में आते हैं। यहां बीते दो-तीन सालों में फिल्मों की शूटिंग बढ़ी है। पयर्टन के दृष्टि से बहुत सारे काम भी हुए हैं, जिससे फिल्म निर्माताओं का रुख यहां बढ़ा है।

 

Now shooting of films on train or railway station become expensive
Gorakhpur Railway station - फोटो : अमर उजाला।

लखनऊ और वाराणसी में ज्यादा शूटिंग हुई है। इसी वर्ष सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने भी लखनऊ रेलवे स्टेशन पर फिल्म की शूटिंग की थी। जबकि, गोरखपुर में सांसद और अभिनेता रवि किशन भी शूटिंग कर चुके हैं। माना जा रहा है कि फिल्मों से होने वाली आय को बढ़ाने के लिए शुल्क में बढ़ोत्तरी की गई है।   

डाक्यूमेंट्री फिल्म के लिए शुल्क
रेलवे ने पहली बार डाक्यमेंट्री या फीचर फिल्म के लिए भी शुल्क लगा दिया है। एक्स श्रेणी के स्टेशन के लिए डेढ़ लाख, वाई श्रेणी के लिए 75 हजार और जेड श्रेणी के लिए 37500 रुपये शुल्क देना होगा।

 

Now shooting of films on train or railway station become expensive
गोरखपुर रेलवे स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला।

फिल्म शूटिंग का नया लाइसेंस शुल्क
 

स्टेशन श्रेणी अब पहले
एक्स दो लाख    एक लाख
वाई एक लाख 50 हजार
जेड   60 हजार 30 हजार



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Now shooting of films on train or railway station become expensive
gorakhpur railway station - फोटो : अमर उजाला

नई सिक्योरिटी मनी

  • स्टेशन या ट्रेन के पास - 2.5 लाख
  • स्पेशल ट्रेन के साथ : 5 लाख
  • स्पेशल ट्रेन में : 50 हजार प्रति कोच, न्यूनतम 2.5 लाख

वाई श्रेणी में यूपी के स्टेशन
मुरादाबाद, मेरठ, गाजियाबाद, अलीगढ़, आगरा, बरेली, लखनऊ, कानपुर, इलाहाबाद, गोरखपुर, वाराणसी, सहारनपुर, नोएडा, फिरोजाबाद, झांसी।
 

विज्ञापन
Now shooting of films on train or railway station become expensive
पूर्वोत्तर रेलवे मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह।(फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

पूर्वोत्तर रेलवे मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने कहा कि स्टेशनों के सौंदर्यीकरण होने के बाद पूर्वोत्तर रेलवे में फिल्म की शूटिंग की मांग बढ़ी है। फिल्म शूटिंग से रेल राजस्व बढ़ने के साथ पर्यटन के अवसर भी बढ़ते हैं। पूर्वोत्तर रेलवे सेवित क्षेत्रों में उत्कृष्ट धार्मिक एवं ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों की श्रृंखला विद्यमान है, जिसके बारे में भी इस प्रकार की फिल्म शूटिंग से लोगों को पता चलता है। फिल्म शूटिंग के लिए निर्धारित लाइसेंस शुल्क के साथ ली जाने वाली सिक्योरिटी डिपाजिट और बीमा का नीति निर्धारण किया गया है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed