सब्सक्राइब करें

20 किमी. की दूरी पर मिल रहा है सस्ता पेट्रोल और डीजल, हजार कोशिश के बाद भी नहीं ले पा रहे हैं लोग

अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Fri, 19 Feb 2021 05:32 PM IST
विज्ञापन
Petrol and diesel getting cheaper price in Nepal from India
भारत-नेपाल सीमा। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम रोज बढ़ रहे हैं। इस बढ़ती महंगाई में आम जनता इससे परेशान हो रही है। वहीं नेपाल सीमा के नजदीक रहने वाले भारतीय और ज्यादा परेशान हो रहे हैं। इसके पीछे एक खास वजह है।

Trending Videos
Petrol and diesel getting cheaper price in Nepal from India
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

नेपाल सीमा से सटे यूपी के महाराजगंज जिले में पेट्रोल और डीजल के दाम क्रमश: 89.22 और 81 रुपये हैं। वहीं नेपाल में डीजल 96 रुपया नेपाल मुद्रा में और भारतीय मुद्रा की तुलना में 60 रुपये प्रति लीटर है। इसके अलावा पेट्रोल 113 नेपाली मुद्रा और भारतीय मुद्रा के अनुसार 70 रुपया 62 पैसा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Petrol and diesel getting cheaper price in Nepal from India
indo-nepal border - फोटो : अमर उजाला।

बता दें कि कोरोना काल के दौरान ही भारतीय नेपाल सीमा को बंद कर दिया गया था। इससे पहले यहां आम लोग आसानी से अपनी गाड़ी लेकर नेपाल देश चले जाते थे। हालांकि 11 महीने से सीमा बंद होने के कारण लोगों को तमाम परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसे में पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दाम ने लोगों को और परेशानी में डाल दे रहा है।

 

Petrol and diesel getting cheaper price in Nepal from India
indo-nepal border - फोटो : अमर उजाला।

सोनौली कस्बा निवासी नरेंद्र सिंह ने कहा महंगाई की मार से पूरा देश तस्त्र हो गया है। ऐसे में रोज तेल के बढ़ते दाम ने नाक में दम कर रखा है। पहले नेपाल जाने पर सस्ता तेल मिल जाता था लेकिन अब कोई राहत नहीं है। सीमा सुरक्षा बल की निगरानी में कोई की अवैध रूप से सीमा नहीं पार कर पा रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही नेपाल सीमा पर भारतीय वाहन आसानी से जा सकेंगे।

विज्ञापन
Petrol and diesel getting cheaper price in Nepal from India
Indo nepal border - फोटो : अमर उजाला।

सोनौली स्थानीय निवासी नीरज जायसवाल ने कहा कि नेपाल में इस समय पेट्रोल भारत के मुकाबले 22 रुपये प्रति लीटर तक सस्ता है। आम दिनों में घर से मात्र 20 किमी दूरी पर सस्ता तेल मिल जाता है लेकिन अब हालात बदल गए हैं, सीमा पार खास इमरजेंसी में ही वाहन ले जाने को मिल रहा है। तेल के बढ़ते दाम सीधा रसोई पर असर डाल रहा है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed