फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सील हुआ मकान तो फफक पड़ा देवरिया का जिला पंचायत अध्यक्ष, बोला- न्याय के लिए कोर्ट जाऊंगा

Sun, 20 Sep 2020 09:17 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Sun, 20 Sep 2020 09:17 AM IST
विज्ञापन
Property attached to District Panchayat President Rampravesh in Deoria news update
जिला पंचायत अध्यक्ष रामप्रवेश की संपत्ति कुर्क। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिला प्रशासन ने शुक्रवार की शाम जिला पंचायत अध्यक्ष रामप्रवेश यादव उर्फ बबलू यादव की 16 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क कर ली। कुर्क की कार्रवाई देर शाम तक चलती रही। हर संपत्ति पर सरकारी बोर्ड लगा दिया गया। प्रशासक के तौर पर तहसीलदार और सदर कोतवाल नामित किए गए हैं। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें मकान सील होता देख रामप्रवेश यादव ने क्या कहा...
Property attached to District Panchayat President Rampravesh in Deoria news update
जिला पंचायत अध्यक्ष रामप्रवेश पैतृक आवास पर लगा ताला। - फोटो : अमर उजाला।

बता दें कि जिला प्रशासन की ओर से गुरुवार को रामप्रवेश यादव उर्फ बबलू यादव को संपत्ति कुर्क करने का नोटिस मिला था। शुक्रवार की शाम जिला प्रशासन ने उनकी संपत्ति कुर्क कर ली। इस कार्रवाई से रामप्रवेश यादव आहत था। आंख के सामने मकान सील होता देख उसकी आंखों से आंसू छलक पड़े। बोला कि यह मेरा पैतृक मकान है। इसे पिता और बाबा ने बनवाया था। मेरे पास बस एक यही घर है। अब कहां  रहूंगा? आखिर पिता और बाबा की संपत्ति को जिला प्रशासन ने क्यों कुर्क किया। आरोप मुझ पर है तो मेरी अर्जित की गई संपत्ति को प्रशासन को कुर्क करना चाहिए था।

Property attached to District Panchayat President Rampravesh in Deoria news update
ईंट-भट्ठा, लेयर फार्म और अन्य संपत्ति पर लगा ताला। - फोटो : अमर उजाला।

रामप्रवेश यादव ने कहा कि मेरा ईंट-भट्ठा वर्ष 1992 और लेयर फार्म 2016 से चल रहा है। वर्ष 2018 के बाद मेरी बनाई गई संपत्ति को कुर्क करना चाहिए। इस दौरान मैंने एक ही संपत्ति का बैनामा कराया है। उसका मुकदमा न्यायालय में लंबित है। जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से मैं और मेरा पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। न्यायालय की शरण में न्याय के लिए जाऊंगा। वहीं से उम्मीद भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Property attached to District Panchayat President Rampravesh in Deoria news update
रामप्रवेश की संपत्ति कुर्क के दौरान मौजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

यह है मामला
देवरिया खास गांव के रहने वाले दीपक मणि का 20 मार्च 2018 को सलेमपुर रेलवे स्टेशन से अपहरण कर लिया गया। 17 अप्रैल को दीपक मणि की 10 करोड़ रुपये की संपत्ति बैनामा करा ली गई। दीपक की बहन शालिनी शुक्ल की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। दो मई को तत्कालीन एसपी रोहन पी. कनय ने चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, लेकिन मुख्य आरोपी जिला पंचायत अध्यक्ष रामप्रवेश यादव उर्फ बबलू फरार हो गया। एक महीने बाद  गिरफ्तारी महराजगंज जिले में नेपाल बॉर्डर से हुई।

विज्ञापन
Property attached to District Panchayat President Rampravesh in Deoria news update
रामप्रवेश की संपत्ति कुर्क के दौरान मौजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
यह संपत्तियां हुईं कुर्क
  • 11,75,13,000 रुपये कीमत की 21 अदद भूमि/प्लाट
  • अमेठी (देवरिया खास)  में 53,51,213 रुपये कीमत का मकान। इसमें भूमि की कीमत 22,32,000 रुपये है।
  • जकय मां अमेठी ब्रिक फील्ड नाम से ईंट-भट्ठा। इसकी अनुमानित कीमत 6294000 रुपये है।
  • अमेठी (देवरिया खास) में पोल्ट्री फार्म। इसकी कीमत 19538000 रुपये और जमीन की कीमत 6521000 रुपये है।
  • फारच्यूनर, स्कार्पियो, ट्रैक्टर-ट्राली, चार दोपहिया वाहन। इसकी अनुमानित कीमत 4312027 रुपये है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed