सब्सक्राइब करें

पीएम मोदी के जन्मदिन पर पढ़िए ये रोचक जानकारी, जानिए किस मामले में सीएम योगी से हैं पीछे

अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 17 Sep 2020 05:16 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi Birthdays special story with UP CM Yogi Adityanath
PM Modi CM Yogi - फोटो : अमर उजाला।

पूरे देश में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 70वां जन्मदिन मनाया जा रहा है। ऐसे में हम आपको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समानताओं के बारे में बताएंगे। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें रोचक जानकारी...

Trending Videos
PM Narendra Modi Birthdays special story with UP CM Yogi Adityanath
PM Modi CM Yogi - फोटो : अमर उजाला।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ दोनों ही बहुत कम सोते हैं। पीएम मोदी जहां पांच से छह घंटे की नींद लेते हैं, वहीं सीएम योगी तीन से चार घंटे ही सोते हैं। मोदी जब प्रधानमंत्री बने थे उस दौरान उन्होंने बराक ओबामा के कम सोने के रिकार्ड को तोड़ा था। अब कम सोने के मामले में योगी, पीएम मोदी से आगे निकल गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Narendra Modi Birthdays special story with UP CM Yogi Adityanath
PM Modi CM Yogi - फोटो : अमर उजाला।

प्रधानमंत्री मोदी और योगी आदित्यनाथ दोनों ही अपनी दिनचर्या को लेकर बहुत सख्त हैं। सीएम योगी सुबह तीन बजे उठकर स्नान ध्यान के बाद सुबह पांच बजे विशेष पूजा करते हैं। पांच से छह बजे तक मंदिर परिसर में भ्रमण करते हैं। छह से आठ बजे तक स्वाध्याय (स्वयं का अध्ययन करना)। साढ़े आठ से नौ बजे तक गोरक्षपीठ से जुड़ी संस्थाओं के काम, नौ से 10 बजे तक सादा अल्पाहार लेते हैं।

PM Narendra Modi Birthdays special story with UP CM Yogi Adityanath
सीएम योगी और पीएम मोदी। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

वहीं प्रधानमंत्री मोदी के काम का शेड्यूल भी कुछ इसी तरह का है। प्रधानमंत्री सुबह पांच बजे उठ जाते हैं और इंटरनेट पर खबरें और पीएमओ के ट्वीट पढ़ते हैं। साथ इस पर आए लोगों के रिएक्शन को पढ़ना उनकी दिनचर्या में शामिल हैं। इसके बाद प्रधानमंत्री योग करते हैं और अल्पहार लेकर पीएमओ चले जाते हैं।

विज्ञापन
PM Narendra Modi Birthdays special story with UP CM Yogi Adityanath
योगी आदित्यनाथ से बात करते पीएम मोदी। फाइल फो - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ दोनों ही काम को लेकर बहुत प्रतिबद्ध हैं। प्रधानमंत्री जहां 15 से 18 घंटे तक काम करते हैं, वहीं सीएम योगी भी दिनभर काम में व्यस्त रहते हैं। सीएम योगी की 40 संस्थाएं हैं जो महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के अधीन की संचालित होती हैं। इन सबके संचालन का जिम्मा उनके पास है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed