{"_id":"6a36611e60231fba260a7f93","slug":"sant-kabir-nagar-murder-sparks-protest-angry-crowd-blocks-road-damages-postmortem-house-windows-demanding-en-2026-06-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: युवक की हत्या के बाद बवाल, भीड़ ने पोस्टमार्टम हाउस की खिड़कियों के शीशे तोड़े, पत्नी ने रखी ये शर्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: युवक की हत्या के बाद बवाल, भीड़ ने पोस्टमार्टम हाउस की खिड़कियों के शीशे तोड़े, पत्नी ने रखी ये शर्त
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर
Published by: Sharukh Khan
Updated Sat, 20 Jun 2026 04:04 PM IST
सार
संतकबीरनगर में युवक की हत्या के बाद बवाल हो गया। लोगों ने सड़क जाम कर दी। इसके साथ ही गुस्साई भीड़ ने पोस्टमार्टम हाउस की खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए। इस दौरान भीड़ की पुलिस के नोंकझोक भी हुई। पुलिस ने चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन
1 of 9
मृतक की पत्नी और मौके पर पहुंचे स्थानीय विधायक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
संतकबीरनगर के बखिरा क्षेत्र के बभनी चौराहे पर बृहस्पतिवार रात हुई आनंद की हत्या के बाद शुक्रवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आरोपियों का एनकाउंटर करने की मांग करते हुए लोगों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। इस दौरान पोस्टमार्टम हाउस की खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए गए और खलीलाबाद-मेंहदावल मार्ग को जाम कर दिया गया। हत्याकांड में तीन नामजद समेत चार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित करने के एलान के बाद लोग शांत हुए।
बृहस्पतिवार रात करीब 8:30 बजे कोलकी चमरसन निवासी आनंद पुत्र इंद्रेश की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। हत्या से भीड़ भड़क गई और पड़ोस के गांव कुसम्हा माफी में आरोपी नासिर के घर में आग लगा दी। मामला दो समुदायों का होने की वजह से माहौल तनावपूर्ण हो गया।
2 of 9
हत्यकांड के बाद मौके पर जुटी भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसबीच रात में ही आसपास के जिलों से फोर्स बुलाकर स्थिति को संभालने में पुलिस प्रशासन जुटा रहा। शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे भीम आर्मी के कार्यकर्ता और कई लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।
3 of 9
हादसे के बाद रोते-बिलखते लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कुछ लोग पोस्टमार्टम हाउस के अंदर जाने का प्रयास करने लगे। इसपर वहां मौजूद पुलिस से नोकझोंक होने लगी। इस दौरान खलीलाबाद मेंहदावल मार्ग को भी जाम कर दिया गया। इससे
करीब आधे घंटे तक आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
भीड़ को समझाती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हंगामे की सूचना पर वहां डीएम, एसपी, एडीएम व एएसपी मौके पर पहुंचे। अफसरों ने लोगों को समझा बुझाकर वहां से हटाया। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम हो सका। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस निगरानी में आमी नदी के गोनहा घाट पर शव को दफना दिया गया।
विज्ञापन
5 of 9
मृतक आनंद का घर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इनके विरुद्ध दर्ज हुई प्राथमिकी
पुलिस ने कुसम्हा माफी के नासिर, निरहू और जिवधरा के जैगम तथा एक अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। हत्याकांड में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की पांच टीमें लगाई गई हैं। । दोनों ही गांवों में शांति व्यवस्था बहाल है। पीड़ित परिवार को शासन की ओर से दी जाने वाली आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाएगी। आलोक कुमार, डीएम
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।