{"_id":"5f7436758ebc3e9bb744ba8a","slug":"special-story-of-amit-shah-bjp-winning-story-in-gorakhnath-temple","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गोरखनाथ मंदिर में है भाजपा की जीत की चाभी, अमित शाह ने भी लिया था यहां आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखनाथ मंदिर में है भाजपा की जीत की चाभी, अमित शाह ने भी लिया था यहां आशीर्वाद
भाजपा के चुनावी जीत का कनेक्शन गोरखनाथ मंदिर से जुड़ा हुआ है। यहां गोरखनाथ मंदिर में आशीर्वाद लेने के बाद भाजपा ने अपने कई चुनावी समीकरण बदले हैं। आगे की स्लाइड्स में पूरी कहानी...
2 of 5
बाएं सीएम योगी, बीच में अमित शाह और दाएं सांसद रवि किशन।
- फोटो : अमर उजाला।
7 जुलाई 2013 को अयोध्या में रामलला के दर्शन करने के बाद अमित शाह गोरखपुर मंदिर पहुंचे थे। यहां पहुंचते ही वे महंत अवैद्यनाथ को देखने पहुंचे, क्योंकि वे कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उस समय उनकी उम्र 94 साल हो चुकी थी। शाह के लिए यह करीब तीन दशक बाद पुनर्मिलन जैसा था।
3 of 5
बाबा अवSद्यनाथ का दर्शन करते अमित शाह। (File)
- फोटो : अमर उजाला।
80 के दशक में महंत अवैद्यनाथ श्रीराम जन्मभूमि मुक्ति यज्ञ समिति के प्रमुख के तौर पर पूरे देश में भ्रमण कर रहे थे, इस दौरान वे अहमदाबाद भी गए थे। उस समय शाह ने अखिल भारतीय विद्यार्थी के स्वयंसेवक के रुप में महंत की सेवा की थी। उसी समय से ही अमित शाह का गोरखनाथ मंदिर से एक विशेष नाता जुड़ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गृह मंत्री अमित शाह (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
गुजरात के पूर्व गृहमंत्री अमित शाह ने 19 मई 2013 को उत्तर प्रदेश में भाजपा प्रभारी बनाए जाने के बाद राज्य में पार्टी का काम संभालने में थोड़ा वक्त लिया। यह वो समय था जब भाजपा 13 साल के अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही थी। यहां अमित शाह ने गोरखनाथ मंदिर में बाबा का आशीर्वाद लेकर भाजपा को विजयी रथ पर सवार कर दिया था।
विज्ञापन
5 of 5
बाबा गोरखनाथ।
- फोटो : अमर उजाला।
इसके बाद पूरे देश को पता है कि अमित शाह ने यूपी की 80 लोकसभा सीट में से 73 सीट पर अपने सहयोगी दल के साथ जीत दर्ज की थी। इस चुनाव में तो सपा पांच और कांग्रेस 2 सीट ही जीत पाई थी। वहीं बसपा का तो खाता भी नहीं खुल पाया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।