सब्सक्राइब करें

UP: बेनीगंज पुलिस चौकी के सामने छात्र की हत्या, 20 मिनट बाद पहुंची पुलिस; सहपाठियों ने उठाए सुरक्षा पर सवाल

अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: Sharukh Khan Updated Sat, 28 Feb 2026 03:37 PM IST
सार

गोरखपुर कोतवाली क्षेत्र के बेनीगंज स्थित डीबी इंटर कॉलेज में मारपीट में छात्र अंकुश सिंह उर्फ अंकुर की मौत के बाद शुक्रवार को परिजन अंतिम संस्कार के पहले सड़क पर शव रखकर हंगामा किया। शाहपुर इलाके में घर से 200 मीटर दूर शव रखकर परिजन आर्थिक सहायता, नौकरी और आरोपी को फांसी की मांग को लेकर अड़े रहे। 

विज्ञापन
Student murdered in front of Beniganj police station, police arrived 20 minutes later Gorakhpur Murder
बेनीगंज पुलिस चौकी के सामने ही अंकुश की हत्या कर दी गई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर के कोतवाली क्षेत्र के बेनीगंज स्थित डीबी इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड की इंटर की परीक्षा देकर बाहर निकले छात्र अंकुश सिंह उर्फ अंकुर (18) की हत्या ने पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हैरानी की बात यह है कि वारदात बेनीगंज पुलिस चौकी के ठीक सामने हुई, फिर भी पुलिस मौके पर करीब 20 मिनट बाद पहुंची। इस पर अंकुश के सहपाठियों ने सवाल उठाए हैं।


बुधवार शाम परीक्षा समाप्त होने के बाद जैसे ही अंकुश अपनी बाइक के पास पहुंचा, वहां पहले से मौजूद आरोपी सत्यम गौड़ ने गाली-गलौज करते हुए पास में पड़ी ईंट से उसके सिर पर वार कर दिया। इसके बाद मेन गेट के पास बाइक लेकर खड़े अपने एक अन्य दोस्त के साथ भाग निकला। गंभीर रूप से घायल अंकुश लहूलुहान होकर गिर पड़ा। अंकुश को खून से लथपथ देख साथी छात्र वहां पहुंचे। इसके बाद उसे आनन-फानन में पास में स्थित एक निजी अस्पताल ले गए।
Trending Videos
Student murdered in front of Beniganj police station, police arrived 20 minutes later Gorakhpur Murder
मृतक अंकुश की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि छात्रों को एकत्रित और हंगामा बढ़ता देख पुलिस मौके पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना चौकी से चंद कदम की दूरी पर हुई लेकिन तत्काल पुलिस नहीं पहुंची। उसे पहुंचने में करीब 20 मिनट लगे। अगर समय से अंकुश को इलाज मिल जाता तो उसकी जान बच सकती थी।

पुलिस की देरी पर उठे सवाल
सहपाठियों का आरोप है कि बोर्ड परीक्षा को देखते हुए स्कूलों के बाहर पुलिस की तैनाती की जानी चाहिए थी, लेकिन मौके पर कोई पुलिस वाला नजर नहीं आया। उनका कहना है कि यदि समय पर पुलिस पहुंचती और घायल छात्र को तत्काल अस्पताल पहुंचाया जाता तो शायद उसकी जान बच सकती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Student murdered in front of Beniganj police station, police arrived 20 minutes later Gorakhpur Murder
मृतक अंकुश की फाइल फोटो और रोते-बिलखते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घायल अंकुश को पहले स्थानीय अस्पताल फिर बाइक से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। उस दौरान छात्रों को पूरे रास्ते जाम से जूझना पड़ा। छात्रों का कहना है कि मेडिकल कॉलेज में भी सही से इलाज नहीं मिल रहा था। हर कदम पर उनसे रुपये की मांग की जा रही थी। 

रुपये न होने पर साथी छात्रों ने परिजनों को कॉल कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसे पहले निजी अस्पताल फिर लखनऊ ले जाया गया। छात्रों का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही ने उनके दोस्त की जान ले ली।

 
Student murdered in front of Beniganj police station, police arrived 20 minutes later Gorakhpur Murder
घायल अंकुश को बाइक से ले जाते हुए - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
स्कूल परिसर की सुरक्षा पर भी सवाल
घटना ने स्कूल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी प्रश्नचिह्न लगा दिया है। छात्रों का कहना है कि परीक्षा के दौरान बाहरी तत्वों की आवाजाही पर कोई सख्ती नहीं थी। आरोपी वारदात को अंजाम देकर आसानी से भाग निकला। यहां तक कि परिसर में कोई सीसी कैमरा भी नहीं लगा है। पर्याप्त निगरानी थी और न ही त्वरित प्रतिक्रिया। छात्रों का कहना है कि चौकी के सामने हुई इस सनसनीखेज वारदात ने पुलिस के दावों की पोल खोल दी है। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर आक्रोश है।
 
विज्ञापन
Student murdered in front of Beniganj police station, police arrived 20 minutes later Gorakhpur Murder
रोते बिलखते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आर्थिक सहायता, नौकरी और आरोपी को फांसी की मांग... सड़क पर शव रखकर किया हंगामा
गोरखपुर कोतवाली क्षेत्र के बेनीगंज स्थित डीबी इंटर कॉलेज में मारपीट में छात्र अंकुश सिंह उर्फ अंकुर की मौत के बाद शुक्रवार को परिजन अंतिम संस्कार के पहले सड़क पर शव रखकर हंगामा किया। शाहपुर इलाके में घर से 200 मीटर दूर शव रखकर परिजन आर्थिक सहायता, नौकरी और आरोपी को फांसी की मांग को लेकर अड़े रहे। करीब डेढ़ घंटे के मान मनौव्वल के बाद परिजन शांत हुए। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में राजघाट पर छात्र का अंतिम संस्कार किया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed