सब्सक्राइब करें

समस्या: लगातार हो रही बारिश ने गोरखपुर वासियों को किया बेहाल, शहर के कई इलाकों में जलभराव, देखें तस्वीरें

अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 29 May 2021 11:19 AM IST
विज्ञापन
Water Logging In Gorakhpur After Heavy Rain due to yaas storm
गोरखपुर में जलभराव। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में लगातार तीन दिन से हो रही बारिश की वजह से शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया है। जहां चोक नालों को खोलने के लिए नगर निगम की टीम लगी रही, वहीं रेगुलेटर पर लगे पंपों समेत कुल 80 पंपों के जरिए जलभराव दूर करने में नगर निगम लगा रहा। मेयर सीताराम जायसवाल और नगर आयुक्त अविनाश सिंह तकरीबन पूरे दिन शहर के विभिन्न इलाकों का निरीक्षण करते रहे। हालांकि इसके बावजूद असुरन मेडिकल रोड के दोनों ओर की कॉलोनियों में काफी पानी भरा रहा, जिसकी वजह से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।


असुरन-मेडिकल रोड के ऊंचा हो जाने की वजह से इसके दोनों ओर की कॉलोनियों समेत वी-मार्ट के सामने वाली गली, बशारतपुर, लिटिल फ्लावर गली, राप्तीनगर, शक्तिनगर मोहल्ले में काफी जलभराव रहा। कई मोहल्लों की सड़कों पर घुटने तक पानी लगा रहा। पानी निकासी का कोई इंतजाम नहीं होने से राहत की कोई संभावना नहीं है। 
Trending Videos
Water Logging In Gorakhpur After Heavy Rain due to yaas storm
गोरखपुर में जलभराव। - फोटो : अमर उजाला।
शक्तिनगर पार्षद आलोक सिंह विशेन ने एचएन सिंह चौराहा के पास पीडब्ल्यूडी द्वारा बनवाए गए नाले को तोड़वा दिया। जिससे पानी की निकासी हुई। मेयर सीताराम जायसवाल ने राप्तीनगर क्षेत्र का निरीक्षण के बाद बताया कि पीडब्ल्यूडी के नाले का लेवल सामान्य नहीं है। जिससे पानी की निकासी को लेकर दिक्कत है। बिछिया ताड़ीखाना से मोहनापुर रोड पर काशीपुरम, तुलसीपुरम, अकोलवा आदि मोहल्लों के 300 से अधिक परिवार पानी में घिर गए हैं। गोड़धोइया नाले में तेजी से आ रहे पानी से लोग घरों में कैद होने को विवश हो गए हैं। तारामंडल इलाके के बुद्ध विहार पार्ट सी इलाके में भी काफी पानी भरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Water Logging In Gorakhpur After Heavy Rain due to yaas storm
गोरखपुर में जलभराव। - फोटो : अमर उजाला।
सीवर लाइन की खुदाई से घरों में कैद हुए सैकड़ों लोग
वहीं कूड़ाघाट क्षेत्र की कालोनियां जलनिगम द्वारा सीवर लाइन के लिए सड़क उखाड़े जाने के चलते बेहाल हैं। महादेवपुरम, झरना टोला, महादेव झारखंडी आदि मोहल्लों के नागरिकों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। 20 से अधिक मोहल्लों के लोगों की जिंदगी पटरी से उतर गई है। लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं।
Water Logging In Gorakhpur After Heavy Rain due to yaas storm
गोरखपुर में जलभराव। - फोटो : अमर उजाला।
80 पंपिंग सेट से पानी की निकासी
नगर निगम जलनिकासी के लिए 80 पंपिंग सेट लगा रखा है। इनमें से 27 पंप 25 सैंपवेल पर लगे हुए हैं। जिससे पानी की निकासी हो रही है। वहीं हाबर्ट बंधे पर नगर निगम ने 57 पंपिंग सेट लगाए गए हैं। नगर निगम के मुख्य अभियंता सुरेश चंद का कहना है कि बाढ़ की स्थिति में ही बंधे के पंप चलते हैं। उन्हें पूरी तरह से तैयार रखा गया है। धर्मशाला, दाउदपुर, रुस्तमपुर, गणेशपुरम आदि मोहल्लों में लगातार पंपिंग सेट चल रहे हैं।
विज्ञापन
Water Logging In Gorakhpur After Heavy Rain due to yaas storm
गोरखपुर में जलभराव। - फोटो : अमर उजाला।
नगर आयुक्त ने संपवेल निर्माण कार्य का लिया जायजा
नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने शुक्रवार को सिघंड़िया मोड़ में हो रहे संपवेल निर्माण का निरीक्षण किया। इसके बाद हरिहर प्रसाद दूबे मार्ग बेतियाहाता, देवरिया मार्ग एवं पुलिस लाईन में हो रही नाले की सफाई जायजा लिया गया। इसके अतिरिक्त महानगर में सफाई निरीक्षकों द्वारा चक्सा हुसैन, गायत्रीपुरम नकहा, पटनिया रेगुलेटर की सफाई का कार्य कराया गया। मौके पर अपर नगर आयुक्त डीके सिन्हा, मुख्य अभियन्ता सुरेश चन्द एवं नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.मुकेश कुमार रस्तोगी आदि उपस्थित रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed